फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   muzammil ibrahim reveals pooja bhatt was abusive during dhokha film set

Muzammil Ibrahim: अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने पूजा भट्ट पर लगाए आरोप, ‘धोखा के सेट पर देती थीं गालियां’

Thu, 05 Jun 2025 05:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 05 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

Muzammil Ibrahim On Pooja Bhatt: अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूजा भट्ट पर मुजम्मिल ने कई आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
muzammil ibrahim reveals pooja bhatt was abusive during dhokha film set
मुजम्मिल इब्राहिम और पूजा भट्ट - फोटो : यूट्यूब- @SiddharthKannanOfficial

विस्तार

बॉलीवुड में मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले मुजम्मिल इब्राहिम ने दिग्गज अभिनेत्री पूजा भट्ट पर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म 'धोखा' के दौरान हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के सेट पर उन्हें जो कुछ झेलना पड़ा, वो उनके करियर के सबसे बुरे दिनों में से था।

विज्ञापन

'धोखा' की शूटिंग के दौरान बुरा दौर
मुजम्मिल इब्राहिम ने अपनी पहली फिल्म 'धोखा' की शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि सेट पर उनका समय बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि फिल्म की निर्देशक पूजा भट्ट का रवैया बेहद कठोर और अपमानजनक था। मुजम्मिल के मुताबिक, वो उस वक्त महज 20 साल के थे और एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे थे, लेकिन उन्हें जिस तरह का बर्ताव झेलना पड़ा, उसने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया।

विज्ञापन

पूजा भट्ट के बर्ताव से टूट गए थे मुजम्मिल
सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में मुजम्मिल ने कहा कि पूजा भट्ट सेट पर लगातार गालियां दिया करती थीं और उनका बर्ताव बहुत ही असम्मानजनक था। उन्होंने ये भी बताया कि पूजा अक्सर एक्टर्स को लेकर अपमानजनक बातें कहती थीं और उनकी तुलना जानवरों से करती थीं। मुजम्मिल ने दावा किया कि महेश भट्ट को इन घटनाओं की जानकारी थी और उन्होंने कई बार पूजा को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन जैसे ही वह सेट से जाते, फिर वही सब दोहराया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Hina Khan: शादी के दूसरे ही दिन काम पर लौटीं हिना खान, कहा- अहम कार्यक्रम में शामिल होना था

muzammil ibrahim reveals pooja bhatt was abusive during dhokha film set
पूजा भट्ट का पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@poojab1972

डिप्रेशन में चले गए थे मुजम्मिल
मुजम्मिल ने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि इस अनुभव का उन पर गहरा मानसिक असर पड़ा। वो इस कदर डर और तनाव में थे कि उन्हें हर रोज बुरे सपने आते थे। उन्होंने बताया कि वो हर सुबह अल्लाह से दुआ करते थे कि किसी तरह यह दिन गुजर जाए। इस फिल्म के अनुभव ने उन्हें डिप्रेशन में धकेल दिया था और वो किसी भी कीमत पर दोबारा भट्ट परिवार के साथ काम नहीं करना चाहते थे।

महेश भट्ट और सोनी राजदान के ऑफर ठुकराए
मुजम्मिल ने बताया कि 'धोखा' के बाद महेश भट्ट उन्हें 'राज 2' में लेना चाहते थे और सोनी राजदान ने भी अपनी एक फिल्म में रोल ऑफर किया था। लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया क्योंकि वो उस बुरे अनुभव को फिर से नहीं जीना चाहते थे।

मॉडलिंग से एक्टिंग तक का सफर
आपको बता दें कि मुजम्मिल इब्राहिम ने मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है और 'स्पेशल ऑप्स' जैसी सीरीज में भी अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक्टिंग और मॉडलिंग दोनों में संतुलन बनाकर चलने वाले मुजम्मिल अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed