फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Musical Tribute To Zubeen Garg On Women ODI World Cup Opening Ceremony Shreya Ghoshal And Papon Will Perform

Zubeen Garg: जुबीन को मिलेगा म्यूजिकल ट्रिब्यूट! महिला विश्वकप के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगी श्रेया

Mon, 29 Sep 2025 04:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 29 Sep 2025 04:27 PM IST
सार

Shreya Ghoshal Perform On World Cup Ceremony: 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे विश्वकप के उद्घाटन समारोह में जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें श्रेया घोषाल भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
Musical Tribute To Zubeen Garg On Women ODI World Cup Opening Ceremony Shreya Ghoshal And Papon Will Perform
श्रेया घोषाल और जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम-@shreyaghoshal

विस्तार

महिला वनडे क्रिकेट विश्वकप का आगाज मंगलवार 30 सितंबर से होगा। इस दौरान असम के गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी। हालांकि, असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन के चलते ओपनिंग सेरेमनी को छोटा कर दिया गया। अब इस ओपनिंग सेरेमनी में जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। श्रेया घोषाल समेत कुछ कलाकार जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट देते हुए अपनी परफॉर्मेंस देंगे। 

विज्ञापन

जुबीन गर्ग को दिया जाएगा 40 मिनट का म्यूजिकल ट्रिब्यूट 
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जुबीन गर्ग के निधन के चलते असम में भारी जन शोक है। इस वजह से विश्ववकप की ओपनिंग सेरेमनी में भारी कटौती करनी पड़ी है। अब जुबीन गर्ग को समर्पित 40 मिनट का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें असमिया सिंगर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल उद्घाटन मैच के ब्रेक के दौरान जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि स्वरूप एक गीत गाएंगी। इसके अलावा इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट में क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध गायकों को भी शामिल किया गया, जिनमें पापोन, जोई बरुआ और शिलांग क्वायर चैंबर शामिल हैं।

विज्ञापन

जुबीन के फैंस के लिए मुफ्त बंटेंगे 5 हजार टिकट
एक अधिकारी ने बताया कि खेल और संस्कृति के माध्यम से एकता का जश्न मनाने और वैश्विक खेल आयोजनों में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, जीएसए जुबीन गर्ग के फैंस को उद्घाटन मैच के लिए 5,000 मुफ्त टिकट बांटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुवाहाटी पहुंचीं श्रेया घोषाल
अपनी परफॉर्मेंस और जुबीन को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने के लिए सिंगर श्रेया घोषाल असम पहुंच चुकी हैं। उनका गुवाहाटी एयरपोर्ट से एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सिंगर लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shreya Ghoshal Fan Club | Tanzania (@sgfc_tanzania)



 

 

भारत-श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं विश्वकप की मेजबानी
महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मैच भारत में गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और नवी मुंबई में खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो में विश्वकप के मैच होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed