{"_id":"66681653ea4b01d272080c11","slug":"murder-mubarak-actress-tisca-chopra-recalls-being-replaced-by-younger-actress-four-days-before-the-shoot-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tisca Chopra : शूटिंग शुरू होने से चार दिन पहले फिल्म से निकाली गई थीं टिस्का, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tisca Chopra : शूटिंग शुरू होने से चार दिन पहले फिल्म से निकाली गई थीं टिस्का, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव
Tue, 11 Jun 2024 02:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:48 PM IST
सार
टिस्का चोपड़ा 'तारे जमीन पर' और 'मर्डर मुबारक' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में हुए एक बुरे अनुभव को लेकर बात की है।
विज्ञापन
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिस्का चोपड़ा हिंदी फिल्मों की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्हें आमिर खान द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म 'तारे जमीन पर' के लिए जाना जाता है। हाल में वह थ्रिलर फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। हाल में ही अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में हुए बुरे अनुभव को लेकर बात की है।
विज्ञापन
साल 2016 में हुआ था एक बुरा अनुभव
अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें साल 2016 में एक बुरे अनुभव से दो चार होना पड़ा था। उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया था, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, लेकिन अचानक से उन्हें उस प्रोजेक्ट से हटा दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने उन फिल्म निर्माताओं पर भी बात की, जो केवल युवा अभिनेत्रियों में रूचि रखते हैं।
विज्ञापन
उर्फी के चेहरे पर आई मुस्कान, जब सनी लियोनी से हुई मुलाकात
विज्ञापन
शूटिंग से चार दिन पहले प्रोजेक्टस से हटाया गया
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक प्रौजेक्ट पर काम कर रही थीं, लेकिन शूटिंग से चार दिन पहले उन्हें किसी युवा अभिनेत्री से बदल दिया गया। उन्हो्ंने कहा, " साल 2016 में एक निर्देशक के साथ मैं काम करने वाली थी, जिसे लेकर हमने तैयारी, वेशभूषा, डायलॉग्स पर काम करना भी शुरू कर दिया था, लेकिन शूटिंग से चार दिन पहले उन्होंने मुझे बताया कि वह किसी युवा अभिनेत्री के साथ इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मु्झे यह कह कर टालना चाहा कि यह निर्माताओं का फैसला है। मैं सब देख समझ सकती थी, लेकिन मैं बस अब और ये सब नहीं सुनना चाहती थी।"
‘मिर्जापुर’ के 10 मशहूर डायलॉग, सुन कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
'मर्डर मुबारक' में आई थीं नजर
टिस्का ने सिर्फ युवा अभिनेत्रियों के साथ काम करने वाले निर्देशकों पर अफसोस जताते हुए कहा कि हम एक दुखद दुनिया में रह रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के खिलाफ विद्रोह किया कि युवा होना और खूबसूरत होना ही इस इंडस्ट्री के दो आवश्क कारक हैं। बात करें टिस्का चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो इस साल मार्च में 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'तारे जमीन पर', 'दिल तो बच्चा है जी', 'लव ब्रेकअप्स जिंदगी', 'हाईवे' जैसी अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
इब्राहिम अली ने खरीद नई कार, पलक तिवारी के साथ मनाया जश्न