फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Murder in Mahim star Ashutosh Rana Reaction on his deepfake video endorsing a political party

Ashutosh Rana: अपने डीपफेक वीडियो पर आशुतोष राणा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'ये इंसानियत के लिए खतरा है'

Sat, 11 May 2024 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 May 2024 10:39 AM IST
सार

चुनावी मौसम में कई बॉलीवुड सितारों के डीपफेक वीडियो सामने आ चुके हैं। इन फर्जी वीडियो में कलाकारों को किसी विशेष राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने की अपील करते देखा जाता है। आमिर खान और रणवीर सिंह के बाद अभिनेता आशुतोष राणा भी डीपफेक वीडियो का शिकार हुए। हाल ही में इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Murder in Mahim star Ashutosh Rana Reaction on his deepfake video endorsing a political party
आशुतोष राणा - फोटो : इंस्टाग्राम-@ashutosh_ramnarayan

विस्तार

बीते दिनों आशुतोष राणा का एक डीप फेक वीडियो सामने आया। इसमें वे कविता पढ़ते हुए एक राजनीतिक दल का समर्थन करते नजर आए। उस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष राणा ने कहा कि वे इस तरह की गतिविधियों में एआई के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने इसे समाज और इंसानियत के लिए बड़ा खतरा करार दिया।

विज्ञापन


बोले- आपको जानने वाले नहीं करेंगे सवाल
एक मीडिया बातचीत के दौरान आशुतोष राणा ने एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा 'यह कुछ नया नहीं है। यह 'माया युद्ध' है और हम रामायण के समय से ही इससे लड़ते आ रहे हैं। यह सदियों से चला आ रहा है, लेकिन हम इसे अभी देख रहे हैं। किसी को भी इस बारे में सतर्क रहने की जरूरत है'। आशुतोष राणा ने कहा कि इस परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति अपनी मदद के लिए कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जो लोग आपको जानते हैं, वे ऐसे फर्जी वीडियो पर आपसे कभी सवाल नहीं करेंगे। और जो लोग ऐसा करते हैं, वे आपके जवाब से कभी संतुष्ट नहीं होंगे'।
विज्ञापन

Sarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


चरित्र पर उठ सकता है सवाल
इस दौरान आशुतोष राणा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में सिर्फ उनके गुरु, उनके बच्चे, उनके दिवंगत माता-पिता और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे ही एकमात्र ऐसे लोग होंगे, जिन्हें वे जवाब देंगे। भले ही उनके साथ कैसी भी स्थिति हो। अभिनेता ने इस बात पर भी चिंता जताई कि आज एआई की मदद से किसी का भी चेहरा वीडियो में एडिट किया जा सकता है, इससे किसी के कैरेक्टर पर सवाल खड़ा हो सकता है। 
Friday Box Office: सूखी रही 'श्रीकांत' की ओपनिंग डे की कमाई, 'बड़े मियां छोटे मियां'-'मैदान' का हुआ डब्बा गोल

जनता की राय से नहीं पड़ेगा फर्क
आशुतोष राणा ने कहा कि जनता की राय का उन पर फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने लोगों को सावधान रहने की जरूर सलाह दी। उन्होंने कहा कि छवि बनने में समय लगता है, लेकिन यह चंद पलों में बर्बाद हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। वर्क फ्रंट की बात करें तो आशुतोष राणा इन दिनों वेब सीरीज 'मर्डर इन माहिम' को लेकर चर्चा में हैं।
Venkatesh: वेंकटेश दग्गुबाती की अगली फिल्म के लिए दूसरी हीरोइन की तलाश जारी, कहानी और शीर्षक से भी उठा पर्दा!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed