फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munjya trailer to release on 24 may 2024 tomorrow Maddock Films unveils film new terrifying poster

Munjya: 'मुंज्या' के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का एक और भयानक पोस्टर

Thu, 23 May 2024 03:18 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 May 2024 03:18 PM IST
सार

मैडॉक फिल्म्स भारत के पहले सीजीआई अभिनेता 'मुंज्या' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। निर्माता फिल्म के टीजर के बाद अब ट्रेलर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Munjya trailer to release on 24 may 2024 tomorrow Maddock Films unveils film new terrifying poster
मुंज्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'स्त्री' और 'भेड़िया' फिल्मों के बाद मैडॉक फिल्म्स अपनी नई हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्या' लेकर आ रहा है। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई है। यह फिल्म भारत के पहले सीजीआई अभिनेता 'मुंज्या' को पेश करती है, जो भारतीय सिनेमा में हॉरर-कॉमेडी जॉनर को फिर से दर्शकों के सामने लाएगी।

विज्ञापन

मुन्नी की खोज में मुंज्या
पहले जारी किए गए टीजर और पोस्टर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। टीजर में दिखा था कि रहस्यमयी 'मुंज्या' फिल्म में 'मुन्नी' की खोज में जुटा हुआ है। अब उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक और खतरनाक अंदाज में 'मुंज्या' नजर आया। यह पोस्टर दर्शको के बीच डर और उत्साह दोनों बढ़ा रहा है। वहीं इसके साथ ही निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।
Pushpa 2 Song Angaaron: 'पुष्पा 2' के दूसरे गाने का टीजर हुआ आउट, 'श्रीवल्ली' की इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन जारी होगा फिल्म का ट्रेलर
पोस्टर के जरिए बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी शुक्रवार, 24 मई को रिलीज होगा। ट्रेलर की रिलीज की तारीख के खुलासे के साथ ही फैंस के बीच अब उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसा लग रहा है कि ट्रेलर में दर्शकों को कहानी के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है।  यह सीजीआई को प्रदर्शित करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के 'कबूतर जा जा' गाने की शूटिंग के दौरान छलक आई थीं सलमान की आंखें, यह थी वजह

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में शारवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुंज्या' के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म खासतौर पर बच्चों का खूब मनोरंजन करेगी। यह फिल्म 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mr & Mrs Mahi: राजकुमार राव ने क्रिकेट पिच पर चली ‘गजगामिनी चाल’! जान्हवी कपूर ने साझा किया मजेदार वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed