फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munawar Faruqui attacked with eggs during Iftar party Comedian returned in anger know the reason

Munawar Faruqui: इफ्तार पार्टी में मुनव्वर फारुकी पर अंडे से हुआ हमला! भीड़ के बीच से गुस्से में लौटे कॉमेडियन

Thu, 11 Apr 2024 11:17 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

बिग बॉस 17 विजता मुनव्वर फारुकी मुनव्वर बुधवार को मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर इफ्तार पार्टी के लिए पहुंचे थे,जहां उन अंडे फेंकने के मामले में एक रेस्टोरेंट के मालिक और उसके 5 स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Munawar Faruqui attacked with eggs during Iftar party Comedian returned in anger know the reason
मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 17 जीतने के बाद से मुनव्वर फारुकी की लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आए दिन मुनव्वर किसी ना किसी कारण से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मुनव्वर एक अप्रिय घटना की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल मुनव्वर बुधवार को मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर इफ्तार पार्टी के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां माहौल तब बिगड़ गया और मुनव्वर के ऊपर अंडे फेंके गए, इसके बाद मुनव्वर भी गुस्से में आ गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के मालिक ने फेंके अंडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर जब मुंबई के मोहम्मद अली रोड पर इफ्तार पार्टी के लिए पहुंचे तो उन्हें देखते ही भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया, यहां तक सब मामला ठीक था, लेकिन मामला तब बिगड़ गया, जब एक रेस्टोरेंट के मालिक ने मुनव्वर पर गुस्से में अंडे फेंके। रिपोर्ट्स की माने तो रेस्टोरेंट के मालिक और उसके 5 स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ben Affleck-Jennifer Garner: बेन-जेनी की बेटी ट्रांसजेंडर के रूप में आईं सामने, नए लुक और नाम का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को आरोपी रेस्टोरेंट मालिक ने मुनव्वर को मिनारा मस्जिद इलाके में स्थित अपने एक रेस्टोरेंट में इफ्तार पार्टी के लिए बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद मुनव्वर उसके रेस्टोरेंट को छोड़कर एक दूसरे रेस्टोरेंट पर चले गए। ये बात रेस्टोरेंट मालिक को बुरी लगी और व गुस्सा हो गया। इसके बाद उसने स्टैंडअप कॉमेडियन पर अंडे फेंकने शुरू किए। इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुनव्वर गुस्सा में भीड़ से जाते हुए दिख रहे हैं। 

Javed Akhtar Maidaan Review: जावेद अख्तर ने फिल्म मैदान को लेकर कही यह बड़ी बात, हर भारतीय को महसूस....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed