Munawar Faruqui: रुबीना दिलैक के कान में मुनव्वर ने क्या कहा? जिसे सुन हैरान हुईं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल
Munawar Faruqui And Rubina Dilaik Funny Moment: टीवी पर बहुत जल्द कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' शुरू होने वाला है। अब इसी शो के इवेंट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो।
विस्तार
कलर्स टीवी पर बहुत जल्द एक रियलटी शो 'पति पत्नी और पंगा' शुरू हो रहा है, जिसमें कई सितारे शामिल होंगे। इस शो के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है। हाल ही में शो से जुड़े कुछ कलाकारों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी और रुबीना दिलैक के बीच की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में मुनव्वर ने रुबीनी से कुछ ऐसा कहा कि एक्ट्रेस हैरान हो उठती हैं। चलिए जानते हैं वायरल वीडियो के बारे में।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर 'पति पत्नी और पंगा' रियलटी शो के एक इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में मुनव्वर फारूकी को भी देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि इस शो में मुनव्वर फारूकी पंगा हैं। इस पर मुनव्वर एक्ट्रेस के कान में कहते हैं कि इसमें पत्नी पंगा है। इसे सुन रुबीनी दिलैक हैरान हो जाती हैं और वहां मौजूद पैपराजी हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुनव्वर का रोस्ट मोड ऑन है। दूसरे यूजर ने कहा कि शो में मजा आने वाला है। एक और यूजर ने बोला कि मुनव्वर बतौर होस्ट होंगे। इसके अलावा अन्य यूजर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Mohit Suri: आठ सुपरहिट फिल्में और फिर अचानक दूरियां, मोहित ने बताया फिर क्यों नहीं किया इमरान हाशमी के साथ काम
शो के बारे में
'पति पत्नी और पंंगा' शो की बात करें, तो यह 2 अगस्त से शुरू होने वाला है, जिसे आप कलर्स पर देख सकेंगे। इस शो में मुनव्वर फारूकी बतौर होस्ट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शो में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शामिल होंगी और स्वरा भास्कर, हिना खान, अविका गौर जैसे सितारे नजर आएंगे।