फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohit Suri Waits For Right Script For Work With Emraan Hashmi Says He Is My Family

Mohit Suri: आठ सुपरहिट फिल्में और फिर अचानक दूरियां, मोहित ने बताया फिर क्यों नहीं किया इमरान हाशमी के साथ काम

Thu, 17 Jul 2025 01:32 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

Mohit Suri Exclusive Interview: मोहित सूरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अमर उजाला से बातचीत में मोहित ने इमरान हाशमी के साथ काम करने पर की बात।

विज्ञापन
Mohit Suri Waits For Right Script For Work With Emraan Hashmi Says He Is My Family
मोहित सूरी और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी और मोहित सूरी की जोड़ी ने बॉलीवुड में एक ऐसा दौर रचा था, जब दर्द, मोहब्बत और म्यूजिक को नए आयाम मिले। ‘जहर’, ‘कलयुग’, ‘मर्डर 2’, ‘अवारापन’, ‘तुम मिले’ से लेकर ‘हमारी अधूरी कहानी’ तक दोनों ने मिलकर 8 फिल्में कीं। लेकिन 2015 के बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया। आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या रिश्ता बदल गया या रास्ते? अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान डायरेक्टर मोहित सूरी ने इमरान हाशमी के साथ अपने रिश्ते, ब्रेक के पीछे की असली वजह और दोबारा साथ काम करने की संभावना पर खुलकर बात की। साथ ही अपनी आने वाली फिल्म ‘सैयारा’ के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

मैं फिर काम करना चाहता हूं
बातचीत के दौरान इमरान हाशमी के साथ कोलैबरेशन पर मोहित सूरी ने कहा कि मैंने इमरान के साथ आठ फिल्में की हैं और हम दोनों ने मिलकर काफी कुछ एक्सप्लोर कर लिया था। उसके बाद मैंने ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी दूसरी टोन वाली फिल्में करना शुरू किया। ऐसा नहीं कि हम काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन हम खुद को दोहराना नहीं चाहते थे। मैं आज भी उनके साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन ऐसी कहानी पर जो कुछ नया और जरूरी जोड़े, सिर्फ एक और फिल्म बनाना मकसद नहीं है।

विज्ञापन

Mohit Suri Waits For Right Script For Work With Emraan Hashmi Says He Is My Family
मोहित सूरी और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

वो सिर्फ पहले हीरो नहीं, बड़े भाई हैं
आगे इमरान हाशमी के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि वो मेरे पहले हीरो नहीं थे, वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं। अपने परिवार के साथ आप बिजनेस जैसा व्यवहार नहीं कर सकते। जब तक मुझे नहीं लगेगा कि मैं उन्हें वाकई कुछ अनोखा दे पा रहा हूं, मैं वह रिश्ता प्रोफेशनल तरीके से इस्तेमाल नहीं करना चाहूंगा।

हमारे बीच फिल्म बनाने को लेकर नहीं होती बात
जब मोहित सूरे से हमने पूछा कि क्या दोनों के बीच फिल्म बनाने को लेकर बात नहीं होती है? इस पर निर्देशक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, नहीं, कभी नहीं। इमरान वैसे इंसान ही नहीं हैं। जब हम मिलते हैं तो वो मेरी बेटी, मेरी बीवी, मेरी हेल्थ के बारे में पूछते हैं। हमारी बेटियां एक-दूसरे के घर जाती हैं, त्यौहार मनाती हैं। लेकिन कभी काम की बात नहीं होती। वो अब भी वही दोस्त हैं जो बचपन में थे। वही प्लेस्टेशन साथ में खेलना, वही सादगी। वो कभी ये महसूस नहीं होने देता कि वो एक फिल्म स्टार हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Saiyaara: मोहित सूरी की 'सैयारा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 सेंकड के बोल्ड सीन हटे

Mohit Suri Waits For Right Script For Work With Emraan Hashmi Says He Is My Family
मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ मैं ही बनाऊंगा इमरान पर बायोपिक
इमरान हाशमी पर बायोपिक बनने के सवाल पर निर्देशक ने कहा कि अगर उन पर कभी बायोपिक बनती है तो उसका पहला अधिकार मैं अपने पास रखना चाहूंगा। वो सिर्फ मेरे पहले हीरो नहीं हैं, वो मेरा परिवार हैं।

इमरान हाशमी के लिए अच्छी कहानी का इंतजार
हालांकि, मोहित सूरी और इमरान हाशमी क्या जल्द ही किसी फिल्म में दखाई देंगे, तो इसका जवाब है नहीं। मोहित सूरी ने कहा कि फिलहाल हम जल्दी काम करने वाले नहीं हैं। अगर मुझे लगता है कि मेरे पास कोई ऐसी कहानी है जो इमरान के करियर या उनकी जर्नी में कुछ जोड़ सकती है, तो सबसे पहले मैं उन्हीं को फोन करूंगा।

विज्ञापन

Mohit Suri Waits For Right Script For Work With Emraan Hashmi Says He Is My Family
सैयारा फिल्म का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
18 जुलाई को रिलीज हो रही है ‘सैयारा’
मोहित सूरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सैयारा इसी शुक्रवार यानी 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस म्यूजिकल लव स्टोरी में दो नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्ढा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed