फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Rishi opened up on working with Judwaa Co-star Salman Khan Said I really enjoyed working with him

Mukesh Rishi: सलमान के साथ बिताए गए क्षणों को मुकेश ऋषि ने किया याद, कहा- हम एक-दूसरे को अच्छे से जानने लगे थे

Fri, 26 Jul 2024 12:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

मुकेश ऋषि ने हाल ही में एक बातचीत में सलमान के साथ काम करने के बारे में बात की है। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को मजेदार बताया है।

विज्ञापन
Mukesh Rishi opened up on working with Judwaa Co-star Salman Khan Said I really enjoyed working with him
सलमान खान और मुकेश ऋषि - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता मुकेश ऋषि बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले मुकेश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मुकेश ऋषि का बुल्ला का किरदार दर्शकों के दिमाग में अभी भी बसा हुआ है। अभिनेता ने हाल ही में जुड़वा, तुमको ना भूल पाएंगे और गर्व जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ अपने सहयोग को याद किया है। उन्होंने हाल ही में सलमान की तारीफ की है। 

विज्ञापन

सलमान को लेकर क्या बोले मुकेश ऋषि

मुकेश ऋषि ने सलमान खान की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को मजेदार बताया है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में सलमान के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे उनके साथ बहुत समय बिताने का मौका मिला। क्योंकि हम साथ में एक्सरसाइज करते थे। हम जब साथ में फिल्म करते थे, तो शाम को टहलने जाते थे। वह कभी भी अपनी वैनिटी वैन में नहीं बैठे रहते थे, वह हमसे बार में मिलते थे। यह उनका स्वभाव है। मुझे वाकई लगता है कि यह एक मजेदार समय था, क्योंकि हमने बहुत काम किया और साथ ही हम एक-दूसरे को जानने लगे।'

विज्ञापन

एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं सलमान-मुकेश

उन्होंने आगे कहा, 'हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। मुझे उनके साथ पांच फिल्मों में काम करके वाकई बहुत मजा आया।' फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म 2025 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में नजर आ चुके मुकेश

सलमान खान को आखिरी बार वाईआरएफ  स्पाई यूनिवर्स की टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मुकेश ऋषि साजन चले ससुराल, घातक, जुड़वा, गुंडा, सरफरोश, सूर्यवंशम, खिलाड़ी 420 और कोई मिल गया जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।  


Mukesh Rishi: 'सरफरोश' के बाद आमिर ने दी थी पार्टी, मुकेश को हो सकता था फायदा, लेकिन इस चक्कर में रह गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed