कलरफुल ड्रेस में मृणाल ठाकुर ने किया रैंप वॉक, अदाओं से जीता फैंस का दिल
Mrunal Thakur Viral Video: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक फैशन इवेंट में हिस्सा लिया है। उन्होंने शानदार ड्रेस में रैंप वॉक की है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर ने कलरफुल ऑफ शोल्डर ड्रेस में गौरी एंड नैनिका के लिए रैंप वॉक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रैंप वॉक करते हुए मृणाल ठाकुर काफी खुश हैं। वह चेहरे से शानदार एक्सप्रेशन दे रही हैं।
मृणाल ठाकुर हिंदी के अलावा मराठी और तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'दो दीवाने सहर में', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पूजा मेरी जान' का हिस्सा होंगी।