UP 65 Review: हॉस्टल लाइफ पर बनी एक बेहूदा वेब सीरीज, बीएचयू आईआईटी के नाम पर लगाया धब्बा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज यूपी 65 की ज्यादातर शूटिंग बनारस के घाट,वहां की तंग गलियों में की गई है। सीरीज देखने के बाद पता चलता है कि हिडेन कैमरा से शूटिंग की गई होगी। लेकिन हिडेन कैमरे से भी शूटिंग करते वक्त फ्रेमिंग का ध्यान सिनेमेटोग्राफर धनंजय नवग्रह को रखना चाहिए था। इस सीरीज में भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह का हिट गीत 'लॉली पॉप लागेलू' को रिक्रिएट किया गया है। यह गाना ऐसा बना है जिसे सुनकर पवन सिंह खुद अपना माथा पीट लेंगे। फिल्म का संपादन सामान्य हैं, वहीं सीरीज के कलाकारों के परफॉर्मेंस की बात करें तो किसी का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं लगेगा। हां, बनारस की बोलचाल भाषा का इस सीरीज में सही इस्तेमाल किया गया है। लेकिन आशीर्वाद के रूप में गाली देना बहुत अखरता है। 28 मिनट के अवधि में यह सीरीज 26 एपिसोड की है, जिसमे से आज दो एपिसोड जियो टीवी पर रिलीज किए गए हैं,बाकी हर रोज एक -एक एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।