फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Taapsee Pannu’s next Tamil Telugu hindi bilingual film Game Over Teaser Review

Teaser Review: पबजी के दौर में तापसी पन्नू करने आ रहीं वीडियो गेम का गेम ओवर

Wed, 15 May 2019 01:49 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Wed, 15 May 2019 01:49 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू: गेम ओवर (टीज़र)
  • कलाकार: तापसी पन्नू, विनोदिनी वैद्यनाथन और अनीश कुरुविला
  • निर्देशक: अश्विन श्रवनन
  • बैनर: वाई नॉट स्टूडियोज

विज्ञापन
Taapsee Pannu’s next Tamil Telugu hindi bilingual film Game Over Teaser Review
Game Over - फोटो : मुंबई ब्यूरो

विस्तार

बदला गर्ल तापसी पन्नू का नया गेम सामने आ गया है। एंडगेम के सीजन में तापसी का ये नया गेम तमिल, तेलुगू और हिंदी में एक साथ खेला जाएगा। वह साउथ से ही हिंदी फिल्मों में आईं और हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के साथ साथ साउथ में भी अपनी कामयाबी की लकीर लंबी करती जा रही हैं। उनकी ये नई फिल्म है, गेम ओवर।
विज्ञापन


गेम ओवर के बुधवार को रिलीज टीज़र की शुरूआत भी फिल्म के नाम की तरह 90 के दशक में आने वाले वीडियो गेम्स की तरह ही होती है। इस टीज़र में कई सीन्स हैं जिन्हें देख ऐसा लगता है, मानो तापसी इन वीडियो गेम्स की दुनिया में ही रहती हैं। साथ ही वह एक कॉपी लिए स्केचिंग करते हुए भी नज़र आ रही हैं।
विज्ञापन


इसे देखने के बाद अनुमान लगता है कि अलग और एकांत में रहने वाली महिला हैं। वहीं टीज़र के अधिकतम हिस्से में तापसी एक व्हीलचेयर पर हैं। बीच बीच में घर में काम करने वाली महिला भी है। पूरे टीजर में तापसी किसी अदृश्य ताकत से डरती और खुद को बचाती नज़र आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का टीज़र काफी थ्रिलर है, जो दर्शकों को सोच में डालता है। टीज़र के आखिर में फिल्म की रिलीज़ डेट भी बता दी गई है, जोकी अगले महीने यानी जून की 14 तारीख है। सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा से चर्चा में आई साउथ की मशहूर कंपनी वाई नॉट स्टूडियोज ने इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ बनाया है। माया फिल्म से अपने डायरेक्शन की शुरुआत करने वाले निर्देशक अश्विन श्रवनन की फिल्म गेम ओवर का टीजर वाकई दमदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed