फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra

Murder in Mahim Review: जियो सिनेमा ने फिर परोसी दोयम दर्जे की क्राइम सीरीज, आशुतोष राणा और विजय राज दिखे बेदम

Fri, 10 May 2024 08:46 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 10 May 2024 08:46 PM IST
सार

धर्मा प्रोडक्शंस की तमाम वो सामग्री जो कहीं और प्रसारित होने लायक भी नहीं थी, नेटफ्लिक्स के रास्ते दर्शकों को परोस दी गई। वैसे ही अपनी खुद की कंपनी वायाकॉम 18 की डिजिटल शाखा टिप्पिंग प्वाइंट की बनाई तमाम दोयम दर्जे की सीरीज जियो सिनेमा के जरिये दर्शकों के सामने आ रही हैं।

 

विज्ञापन
Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
मर्डर इन माहिम (वेब सीरीज)
कलाकार
विजय राज , आशुतोष राणा , शिवानी रघुवंशी , स्मिता तांबे , दिव्या जगजाले और राजेश खट्टर
लेखक
जेरी पिंटो और मुस्तफा नीमचवाला
निर्देशक
राज आचार्य
निर्माता
अजीत अंधारे
ओटीटी
जियो सिनेमा
रिलीज
10 मई 2024
रेटिंग
2/5

विस्तार

जियो सिनेमा इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कुछ बड़े विकेट गिर रहे हैं। कुछ नई टीमें नई पिच पर खेलने को तैयार हो रही हैं। और, बदलाव के इस दौर में इन दिनों जियो सिनेमा का वही हाल है जो कभी नेटफ्लिक्स का हुआ करता था। धर्मा प्रोडक्शंस की तमाम वो सामग्री जो कहीं और प्रसारित होने लायक भी नहीं थी, नेटफ्लिक्स के रास्ते दर्शकों को परोस दी गई। वैसे ही अपनी खुद की कंपनी वायाकॉम 18 की डिजिटल शाखा टिप्पिंग प्वाइंट की बनाई तमाम दोयम दर्जे की सीरीज जियो सिनेमा के जरिये दर्शकों के सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय राज और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों को ओटीटी ने एक तरह का जीवनदान दिया है। किसी जमाने में हिंदी सिनेमा के हाशिये पर पहुंच चुके अभिनेता किसी कहानी में लीड रोल करते भी दिखाई देंगे, ये बस समय की बलिहारी है। और, समय की बलिहारी ही है कि साल 2024 में जियो सिनेमा के दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखनी पड़ रही है जिसका मूल मुद्दा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद कब का हाशिये पर जा चुका है। जेरी पिंटो के लिखे उपन्यास का आधार भारतीय दंड संहिता की धारा 377 है। उपन्यास जनवरी 2018 में प्रकाशित हुआ। उसी साल सितंबर में सर्वोच्च न्यायालय ने इस धारा को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ उसके पहले के कालखंड की कहानी है। जैसा कि सीरीज का नाम है, कहानी मुंबई के माहिम रेलवे स्टेशन के शौचालय में हुए एक कत्ल से शुरू होती है। कातिल क्रूर है। आंतें बाहर निकालकर फेंक गया है। घर में अपने पिता से झगड़ कर फारिग ही हुए इंस्पेक्टर झेंडे को सूचना मिलती है। तफ्तीश शुरू होती है। साथ में एक युवती है। नई नई पुलिस में भर्ती हुई है। दो दरोगा भी जय विजय की तरह कहानी में प्रकट होते रहते हैं। कहानी का दूसरा सिरा उस पूर्व पत्रकार से जाकर जुड़ता है, जिसे संदेह है कि कहीं उसका बेटा भी तो समलैंगिक नहीं है। कहानी पुरानी मुंबई की गलियों में घूमते फिरते बार बार उसी चौराहे पर आकर फूटती है, जहां इसका दम निकलता है।

25 Yrs Of Sarfarosh: ‘सरफरोश’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सितारे, पुरानी यादों में खोए दिखे आमिर और सोनाली

विज्ञापन

Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सीरीज में न कलाकारों को किसी तरह का मोह अपनी अदाकारी से नजर आता है और न ही निर्देशक ने कहीं कोई कोशिश ऐसी की है जो सैकड़ों के भाव में ऐसी ही कहानियों पर बन चुके अपराध धारावाहिकों से इसे अलग कर सके। निर्देशक विजय आचार्य की पूरी कोशिश वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ को जमीन से जोड़े रखने में है और इस चक्कर में उनकी टीम उन्हीं इलाकों में बार बार घूमती रहती है जिन इलाकों में मुंबई की चकाचौंध की बातें सुनकर इस शहर में आने वाला कभी नहीं जाना चाहता। दृश्यों में घुली बदबू आप सीरीज देखते हुए सूंघने से लगते हैं। आठवें एपिसोड तक सीरीज को देखते रहना अपने आप में चुनौती है। उधर, सीरीज के किरदारों की चुनौती है अपने काम के साथ साथ अपने घर परिवार में चल रही दिक्कतों को सुलझाते रहने की। बहुत सधा सधाया फॉर्मूला बन चुका है ये ओटीटी पर प्रसारित होन वाली क्राइम वेब सीरीज का।

50Yrs Of Naya Din Nai Raat: दिलीप कुमार की उम्मीदों पर सौ फीसदी खरे उतरे संजीव कुमार, भीम सिंह की कालजयी फिल्म

Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘मर्डर इन माहिम’ सीरीज दिखाती कम है और बताती ज्यादा है। यहां तक जब झेंडे की सहकर्मी अपनी पसंद के बारे में खुलासा करती है तो इसका असर बनाने के लिए कहानी के दृश्य नहीं गढ़े जाते हैं, बल्कि संवादों से सारी बातें दर्शकों को बताई जाती है। कहानी बहुत सपाट है। पटकथा उससे ज्यादा हल्की और निर्देशन का तो खैर कहना ही क्या, जो आचार्य को मिला, उसे ही उन्होंने आगे पढ़ा दिया। अभिनय के मामले में इसमें कम से कम तीन कलाकार ऐसे हैं जिनके अभिनय के नए आयाम ये सीरीज खोल सकती थी। आशुतोष राणा के किरदार का ग्राफ भी अच्छा है। उनके ‘ऑपरेशन’ से उनके ही दोस्त झेंडे के पिता की नौकरी चली गई। मामला संगीन होता देख दोनों दोस्त फिर साथ आते हैं। लेकिन, झेंडे पुलिस वाला है। वह अपने दोस्त पर भी शक कर सकता है। दोनों को मनमुटाव दूर करना होता है तो वो समुद्र के तट पर जाते हैं। और, कहीं क्यों नहीं बतिया सकते, इसके लेखक और निर्देशक ही जानें।

Manoj Bajpayee: पुरानी यादों में खोए दिखे 'भैया जी', बोले- यश चोपड़ा हम जैसे एक्टर्स के साथ काम नहीं करते थे

Murder in Mahim Review by Pankaj Shukla Jio Cinema Raj Acharya Ajit Andhare Jerry Pinto Vijay Raaz Ashutosh Ra
मर्डर इन माहिम रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वातावरण का ऐसा ही विस्तार अगर इसकी कहानी को कहने में शुरू से किया गया होता तो ये अपने नाम को भी सार्थक कर सकती थी। नहीं तो सीरीज का नाम मर्डर इन जूही, मर्डर इन उन्नाव कुछ भी रख दो क्या फर्क पड़ता है। लेकिन आशुतोष राणा का अभिनय इस सीरीज का आधार तो नहीं ही बन पाता है, विजय राज का काम भी बहुत चलताऊ किस्म का है और सौ दफा लोग उनको यूं ही पिनपिनाते देख चुके हैं। स्मिता तांबे और शिवाजी साटम जैसे कद्दावर कलाकारों का भी उपयोग इस कहानी में कायदे से नहीं हुआ है। शिवानी रघुवंशी से आने वाले दिनों की कुछ आशाएं जरूर बंधती हैं, लेकिन उनको अपने अभिनय में थोड़ा ठहराव लाना होगा।

Pranit Hatte: ट्रांसजेंडर होने की वजह से मराठी कलाकार प्रणित हट्टे की बुकिंग रद्द, वीडियो में बयां किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed