फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marathi actor Pranit Hatte hotel booking canceled for being transgender netizens react

Pranit Hatte: ट्रांसजेंडर होने की वजह से मराठी कलाकार प्रणित हट्टे की बुकिंग रद्द, वीडियो में बयां किया दर्द

Fri, 10 May 2024 06:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 06:30 PM IST
सार

मराठी कलाकार प्रणित हट्टे ने एक वीडियो के जरिए हैरान करने वाली घटना साझा की है। उन्होंने एक होटल पर आरोप लगाया है कि उनकी बुकिंग सिर्फ इसलिए रद्द कर दी गई क्योंकि वह एक ट्रांसजेंडर हैं।

विज्ञापन
Marathi actor Pranit Hatte hotel booking canceled for being  transgender netizens react
प्रणित हट्टे - फोटो : इंस्टाग्राम @h_pranit_official

विस्तार

मराठी कलाकार प्रणित हट्टे ने बेहद हैरान करने वाली घटना साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि कैसे उन्हें एक ट्रांसजेंडर होने की वजह से होटल में कमरा नहीं दिया गया। इस घटना से प्रणित काफी गुस्सा और आहत हैं। प्रणित ने ट्रांसजेंडर्स के साथ समाज में हो रहे व्यवहार को बदलने पर जोर दिया है। उन्होंने अपने साथ हुए भेदभाव पूर्ण व्यवहार की आपबीती बताई है।  

विज्ञापन

ट्रांसजेंडर होने की वजह से नहीं दिया कमरा

मराठी कलाकार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि वह काम के सिलसिले में नासिक गई हुई थीं। उन्होंने होटल में कमरा पहले से बुक कर रखा था। वहां पहुंचकर उन्होंने जब अपने डाक्यूमेंट्स दिखाए कि उनका कमरा पहले से बुक है, तो होटल के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई है, क्योंकि वह एक ट्रांसजेंडर हैं। प्रणित ने वीडियो में कहा, ‘हम कहां जाएं?’

विज्ञापन

भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़कर टीवी पर बनाई अपनी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
 


नेटिजन्स ने जताई नाराजगी

कलाकार के वीडियो साझा करते ही नेटिजन्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उन्होंने प्रणित हट्टे के साथ हुए व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और होटल की आलोचना की। कुछ लोगों ने उन्हें कहीं और रुकने की सलाह दी और कुछ ने होटल के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, ‘आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाइए या मीडिया से संपर्क किजिए।’ वहीं एक और यूजर ने सलाह दी, ‘आपको मीडिया की मदद लेनी चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘यह ट्रांसजेंडर एक्ट 2019 का उल्लंघन है।’


 

कौन है प्रणित हट्टे?

प्रणित हट्टे एक मराठी कलाकार हैं। प्रणित को ‘कारभारी लयभारी’ में गंगा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। शो में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई और उनकी काफी सराहना भी की गई। बता दें कि प्रणित को नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘हड्डी’ में भी भूमिका अपनी भूमिका अदा की है।
Humdum Song Out: 'सावि: ए ब्लडी हाउसवाइफ' का पहला गाना 'हमदम' रिलीज, दिल जीत रहा दिव्या-हर्षवर्धन का रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed