{"_id":"a69e96f6-564d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"movie-review-table-no-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य से भरपूर है 'टेबल नंबर 21'","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
रहस्य से भरपूर है 'टेबल नंबर 21'
- अनुराधा गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स़! इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'टेबल नंबर 21' गेम शो पर आधारित फिल्म है। जो रीयल लाइफ को गेम के साथ मिक्स करते हुए रोमांच और रहस्य पैदा करती है। तो चलिए आपको बताते हैं 'टेबल नंबर 21' का अनोखा गेम आपको पसंद आएगा या नहीं।
विज्ञापन
कहानी
निर्देशक आदित्य दत्त की फिल्म की कहानी शुरू होती है विवान (राजीव खंडेलवाल) और सिया अगस्थी (टीना देसाई) से। इन दोनों ने लव मैरिज की है लेकिन विवान के पास नौकरी नहीं है और सिया की जॉब से काम नहीं चल पाता। दोनों को अपनी पहली सालगिरह फिजी के आइसलैंड पर माने का मौका मिलता है। दोनों इस बात से परेशान है कि विवान को जॉब कैसे मिले।
विज्ञापन
वहां मिस्टर खान (परेश रावल) इन दोनों को एक गेम के बारे में बताते हैं जिससे वो 21 करोड़ रूपए जीत सकते हैं। हालांकि इन्हें सिर्फ दो ही बातें बताई जाती हैं कि अगर वो झूठ बोलेंगे तो मार दिए जाएंगे और गेम का कोई रूल नहीं तोड़ सकते। इस गेम में दोनों को सिर्फ 8 सवालों के सही जवाब देने हैं जिसे बताकर वो 21 करोड़ रूपए जीत सकते हैं।
विज्ञापन
यहीं से शुरू होता है फिल्म में उतार चढ़ाव और कई सस्पेंस। हर सवाल के बाद एक-एक कर सस्पेंस खुलकर आता है। फिल्म का टर्निंग प्वाइंट आता है जब सिया एक सवाल का जवाब झूठ देती है और उसके मरने की बारी है। इसी उघेड़बुन में विवान सिया को बचाने के भरसक प्रसास करता है और इसी प्रयास में विवान के सामने जीवन की ऐसी सच्चाई सामने आती है जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था।
ये सच्चाई क्या है, इस गेम का मकसद क्या था, क्या वाकई ये दोनों 21 करोड़ रूपए जीत जाते हैं, सिया को विवान बचाने में कामयाब हुआ या नहीं, यही फिल्म का सस्पेंस है और आप फिल्म देखेंगे तभी आपको मजा आएगा।
अभिनय
परेश रावल एक मंझे हुए कलाकर है जो कि किसी भी रोल को बखूबी निभा सकते हैं। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही है। मिस्टर खान की भूमिका के साथ परेश रावल पूरा न्याय करते हैं एक विलेन और एक पिता दोनों के रूप में वे खूब जमे हैं। वहीं टीना काफी आकर्षक और नेचुरल लगी है। राजीव ने एक बेबस इंसान के रूप में और कॉलेज के बदमाश लड़के दोनों ही रूप में जंचते हैं।
निर्देशन
आदित्य दत्त आपको फिल्म से बांधे रखेंगे। फिल्म की खासियत है इसका सस्पेंस। जिसे निर्देशक ने अंत तक बनाए रखा है। फिल्म के बीच-बीच के फ्लैशबैक फिल्म में जान डालते हैं और फिल्म को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कलाकारों से आदित्य ने अच्छा काम लिया है। हालांकि फिल्म का अंत अचानक हो जाता है जो कि आपको अखर सकता है।
संगीत
फिल्म में सबसे टची इमोशनल मोमेंट को डायरेक्टर बखूबी दिखाने में कामयाब हुए और उसे सबसे ज्यादा इफेक्टिव बनाया इसके म्यूजिक ने। फिल्म के गाने बेशक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और स्टोरी लाइन में कहीं-कहीं फिट भी नहीं बैठे।
फिल्म क्यों देखें
यूं तो इतनी ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल है लेकिन आप सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए है।
फिल्म क्यों ना देखें
यदि आपको सस्पेंस से भरपूर फिल्में पसंद नहीं है या फिर रियलिटी गेम शोज पर बेस्ड फिल्में पसंद नहीं है या फिर प्रतिशोध वाली फिल्में पसंद नहीं है तो ये फिल्म आपके लिए नहीं है।
सितारे
आज ही शुक्र अपनी सम राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में शुक्र 28 जनवरी को मित्र राशि मकर में प्रवेश करेगा। इसलिए इन 24 दिनों में रिलीज होने वाली फिल्मों को भाग्य अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान बड़ी बजट की फिल्म भी अपेक्षित लाभ कमाने में असफल रहेगी। आज टेबल नम्बर 21 रिलीज हुई। धनु राशि में शुक्र का आना इस फिल्म को भी प्रभावित करेगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहेगी।
(राकेश झा)