फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Zed Plus Movie Review - Bollywood Movie Review

जेड प्लसः फिल्म आपको मजेदार तो लगेगी

Mon, 01 Dec 2014 01:38 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई Updated Mon, 01 Dec 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Zed Plus Movie Review - Bollywood Movie Review

जो आदमी महंगाई, पुलिस और बीवी से डरे उसे आप क्या कहेंगे? आम आदमी। अब इतना डरे हुए आदमी के सामने देश का प्रधानमंत्री आ जाए तो उनके बीच कैसी बातचीत होगी। वह भी तब जब लोकतंत्र के जुलूस के दो विपरीत छोर पर रहने इन दोनों के संवाद की भाषा ही बदल चुकी हो।

विज्ञापन


निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म जेड प्लस की शुरुआत इन्हीं परिस्थितियों में होती है। राजस्थान के दूर-दराज के कस्बे में अचानक हलचल होती है जब पता लगता है कि अपनी लड़खड़ाती बहु-दलीय सरकार को बचाने के लिए प्रधानमंत्री पीपल वाले पीर की दरगाह पर चादर चढ़ाने आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरगाह के चढ़ावे को लेकर भी गांव के एक कुनबे में झगड़ा है और जिस दिन प्रधानमंत्री आ रहे हैं, उस दिन कुनबे के पंचर की दुकान चलाने वाले असलम (आदिल हुसैन) का नंबर खादिम बनने का है। उसे प्रधानमंत्री के साथ कुछ मिनट अकेले बिताने का मौका मिलेगा और वह जो चाहे मांग सकता है। असलम की जिंदगी में मंहगाई, पुलिस और बीवी के अलावा एक डर और है, अपने पड़ोसी शायर हबीब आशिक (मनोज तिवारी) का और वह प्रधानमंत्री को बताता है कि उसे पड़ोसी से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा के फेर में उलझे प्रधानमंत्री समझते हैं कि इस अदने से इंसान को पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं और वह उसकी जान की खैर के वास्ते तुरंत जेड प्लस सुरक्षा के आदेश दे देते हैं। इसके बाद असलम की जिदंगी में तूफान उठता है, जो आपको हंसाता भी है और इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से कई सवाल भी करता है।

ग्लैमर की नकली चमक में हमारे सिनेमा का असली रंग फीका पड़ चुका है। जयपुर के रहने वाले पत्रकार रामकुमार सिंह की कहानी पर बनी यह फिल्म उस रंग को लौटाने की कामयाब कोशिश है। डॉ.चंद्रप्रकाश द्विवेदी पिंजर के कई बरसों बाद सिनेमा लेकर लौटे हैं।

उन्होंने हमेशा सार्थक रचनाओं से रू-ब-रू कराया है और देखने वालों के मन को छुआ है। जेड प्लस के साथ भी वह यही कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार डॉ.द्विवेदी ने गंभीरता और तथ्यपरकता के बजाय व्यंग्य से अपनी बात को धार दी है।

सत्ता और जनता के रिश्तों पर बीते तीन-चार वर्षों में इधर काफी मंथन हुआ है और इससे निकले सवालों तथा चिंताओं को जेड प्लस खूबसूरती से सामने रखती है। फिल्म किसी एजेंडे को लेकर नहीं बढ़ती, बल्कि बताती है कि अगर सत्ता ईमानदारी तथा पारदर्शिता से काम करे तो आम आदमी बिना किसी आपाधापी के सुकून-सरलता से जीना चाहता है।

असलम थोड़ा भटकता है, परंतु रास्ते पर आ जाता है। उसकी बीवी साफ शब्दों में कहती है कि ईमानदारी की दो रोटी से वह अपने बच्चे को पाल लेगी, परंतु बेईमानी के एक पैसे को हाथ नहीं लगाएगी। वास्तव में यही भारतीय मन और चरित्र है।


फिल्म देख कर यह भी सवाल पैदा हो सकता है कि लोकतंत्र की एक परिभाषा क्या यह संभव है, सरकार करती है और जनता भरती है? ‘इंग्लिश विंगलिश’ में श्रीदेवी के पति के बाद आदिल हुसैन की नई पहचान असलम पंचरवाले की होगी। छोटे पर्दे की ‘जस्सी’ मोना सिंह ने यहां असलम की पत्नी के रूप में छाप छोड़ी है।










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed