फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of riyasat

अंतिम बार पढ़िए राजेश खन्ना की फिल्म की समीक्षा

Sat, 19 Jul 2014 07:56 AM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
film review of riyasat

विदाई भले ही कितनी भी दुखदाई रहे मगर इसकी अच्छी बात यह है कि जिसे हम प्यार करते हैं, विदाई के बाद उसकी सुंदर छवियों और अच्छी यादों को संजो कर रखना चाहते हैं। उसकी कमजोरियों और जर्जर छवि को याद नहीं रखना चाहते। अगर आप राजेश खन्ना के प्रशंसक हैं, उन्हें प्यार करते हुए आपने उनकी सुंदर छवियों को संजो कर रखा है तो निश्चित रूप से उनकी आखिरी फिल्म रियासत देखना चाहेंगे।

विज्ञापन

क्या दूर रहना चाहिए इस फिल्‍म से?

film review of riyasat

लेकिन आपको सलाह है कि इस फिल्म से दूर रहे क्योंकि यह न केवल बहुत निराश करेगी, बल्कि मन में कहीं टीस भी पैदा करेगी कि यह तो हमारा सितारा नहीं...!! यही कारण है कि राजेश खन्ना के परिजनों ने भी उनकी इस फिल्म से दूरी बना ली। निश्चित रूप से राजेश खन्ना को चाहने वाला कोई व्यक्ति इसे उनकी आखिरी फिल्म नहीं मानना चाहेगा। भले ही तथ्य कहें कि इस फिल्म की शूटिंग के बीच में ही राजेश खन्ना का देहांत हो गया था। मगर तथ्य हमेशा सत्य नहीं होते। आप पाएंगे कि फिल्म में वह ऐक्टर राजेश खन्ना कहीं है ही नहीं, जिसके लिए करोड़ों दिल धड़कते थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार दिखे हैं राजेश

film review of riyasat

फिल्म में राजेश खन्ना बहुत बीमार दिखाई पड़ते हैं। अधिकतर दृश्यों वह सिर्फ सिगार फूंक कर धुआं उड़ाते दिखते हैं। लड़खड़ाती आवाज में कुछ संवाद बमुश्किल बोल पाते हैं। जिनकी डबिंग न हो पाने के कारण कई जगह जिन्हें ढंग से सुना तक नहीं जा सकता। कहने को वह फिल्म में डॉननुमा इंसान ‘साहब’ बने हैं। जिन्हें धोखे से मार दिया जाता है।

विज्ञापन

कहानी भी है कमजोर

film review of riyasat

फिर साहब का बेटा (आर्यमन रामसे) हत्यारों से बदला लेता है। कहानी के स्तर पर भी फिल्म शून्य बराबर है। इस फिल्म को देखना ऐसा दुखद अनुभव है, मानो आप किसी गगनचुंबी भव्य महल के उजाड़ खंडहर को देख रहे हों। अगर यह राजेश खन्ना की सिनेमा के पर्दे से विदाई का दृश्य है तो उनके प्रशंसक इसे खारिज करते हैं क्योंकि उनके जैसा सुपर सितारा सदियों में पैदा होता है और फिर कभी मरता नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed