{"_id":"737ccc6c-e1ee-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"film-review-cocktail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉकटेल","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
कॉकटेल
Updated Thu, 09 Aug 2012 12:20 PM IST
विज्ञापन
हैलो फ्रेंड्स, आज मैं आपको अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की फिल्म के बारे में बताने जा रही हूं। वही जो हमेशा बोल्ड और बिंदास किरदार में आती है। जो अक्सर स्क्रीन पर किसी से नहीं डरती और लड़को से तो बिल्कुल भी नहीं। आप समझ ही गए होंगे, मैं बात कर रही हूं दीपिका की और उसकी नई फिल्म 'कॉकटेल' की। जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ की बेहद दिलचस्प केमेस्ट्री को दिखाया गया है।
ये फ्रेंड्स के बीच के प्यार, दोस्ती और मनमुटाव की ऐसी कहानी है जो हर युवा की लाइफ में बहुत कॉमन है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले फ्रेंड्स, दोस्ती और प्यार पर फिल्में नहीं बनी, 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'लव आजकल', 'आई हेट लव स्टोरी', 'ब्रेक के बाद' ऐसे ही रिश्तों पर बनी हल्की-फुल्की फिल्में है। लेकिन 'कॉकटेल' फिल्म आपको नए फ्लेवर और फ्रेशनेस का अहसास कराएगी।
कहानी
'कॉकटेल' मॉडर्न यानी अरबन क्लास की कहानी है जिसका फोकस यूथ है। गौतम (सैफ अली खान) कहीं भी फ्लर्ट करने से बाज नहीं आता। वहीं मीरा (डायना पेंटी) एक सीधी-सादी इंडियन लड़की है। वेरोनिका (दीपिका पादुकोण) बिना मां-बाप के अकेले लंदन में रहती है और पेशे से फोटोग्राफर है। मौज-मस्ती और डिस्को जाना उसके लिए बेहद आम है। अलग-अलग नेचर के तीनों ही लोग एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं और वेरोनिका के घर में शिफ्ट हो जाते हैं। यही से शुरू होता है इन तीनों के बीच दोस्ती, प्यार और तकरार का सिलसिला।
विज्ञापन
ऐक्टिंग
वेरोनिका एक रईस, बिंदास और बोल्ड लड़की है मगर दिल की बहुत साफ है। वेरोनिका के इस रोल को दीपिका ने इसे बखूबी निभाया है। हालांकि दीपिका इससे पहले भी ऐसे हल्के-फुल्के विषयों वाली फिल्में कर चुकी है लेकिन इस फिल्म में उसने एक बार फिर खुद को एक बेहतर एक्ट्रेस साबित किया है।
डायना पेंटी को देखकर लगा नहीं कि वो पहली बार कोई फिल्म कर रही है। वहीं सैफ अली खान ने भी फिल्म में अपने किरदार की गहरी छाप छोड़ी है। तीनों ही कलाकारों की केमिस्ट्री दमदार है। डिंपल कपाड़िया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन बोमन ईरानी आपको हंसाएंगे जरूर।
म्यूजिक
'कॉकटेल' का म्यूजिक रिलीज होने से पहले हिट हो चुका है। फिल्म के गानों को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फिल्म के कुछ गाने जैसे 'अंग्रेजी बीट...', 'तुम्हीं हो बंधू...' और 'दारू देसी...' गीतों का हैंगओवर आपके दिमाग में लंबे समय तक बना रहेगा यानी 'कॉकटेल' का म्यूजिक इस बार डांस फ्लोर पर धमाल मचाएगा।
निर्देशन
डायरेक्टर होमी अदजानिया ने फिल्म में दिलचस्प लव ट्राएंगल पेश किया है लेकिन कहीं-कहीं फिल्म ढील छोड़ती दिखी। खासकर डिंपल कपाड़िया की एंट्री के बाद। फिल्म में कहानी कुछ खास नहीं थी लेकिन फिर भी फिल्म आपको बांधकर रखेगी। होमी ने फिल्म में करैक्टर्स को डेवलप करने में बहुत टाइम नहीं लिया बल्कि उन्हें एक के बाद एक दृश्यों में खुद-ब-खुद डेवलप होने दिया।
क्या है खास
फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन और केपटाउन में हुई है। केपटाउन के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं। आपको यूथ ओरिएंटेड फिल्में पसंद आती है तो भी ये फिल्म आपके लिए है। दीपिका और सैफ की केमिस्ट्री को एक बार फिर देखने के लिए भी फिल्म को देखा जा सकता है। प्यार के साथ ही दोस्ती और तकरार को देखने के लिए भी फिल्म देखी जा सकती है। कुल मिलाकर फिल्म में आप बोर नहीं होंगे।
क्या है बकवास
डिंपल कपाड़िया का कोई खास काम नहीं था, क्योंकि उनके आने से फिल्म धीमी होने लगती है। फिल्म केवल युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई है इसीलिए फैमिली एक साथ एन्जॉय नहीं कर पाएगी।
फिल्म के सितारे
सितारे कह रहे हैं कि 'कॉकटेल' फिल्म सैफ के लिए अच्छी रहेगी और 'एजेंट विनोद' की तरह नुकसान नहीं पहुंचाएगी। सैफ इस फिल्म की लागत निकालने में कामयाब होंगे साथ ही अपनी पिछली फिल्म में हुए नुकसान की भी काफी हद तक भरपाई कर सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इस फिल्म का भाग्यांक 4 है जो चन्द्र से प्रभावित है। विदेश से जुड़े मामलों के लिए चन्द्रमा से भी विचार किया जाता है। इस फिल्म का भाग्य कहता है कि यह फिल्म भारत की अपेक्षा विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
सैफ की कुण्डली कहती है कि इस समय लाभ का स्वामी भाग्य भाव में है और भाग्य का स्वामी अपने से दूसरे घर में है। यह सैफ के लिए अनुकूल स्थिति है। फिल्म और कला का कारक ग्रह शुक्र भी इन दिनों अपनी राशि में गोचर कर रहा है जिससे सैफ का काम लोगों को पसंद आएगा। दीपिका इन दिनों साढ़े साती के प्रभाव में हैं और उनकी शनि दशा भी चल रही है। इससे अच्छा काम करने के बावजूद दीपिका दर्शकों को अधिक प्रभावित नहीं कर पाएंगी। नई नवेली डायना पेंटी का काम लोगों को अधिक पसंद आएगा।
एक्सट्रा शॉट्स
सैफ अली खान और दीपिका पादुकाण तीसरी बार परदे पर रोमांस करते दिखाई देंगे, इससे पहले दोनों 'आरक्षण' और 'लव आज कल' फिल्म में भी आ चुके हैं। कॉकटेल फिल्म का निर्माण सैफ अली खान के बैनर इलुमिनाटी फिल्म्स द्वारा किया गया है।
बैनर: इरोज इंटरनेशनल, इल्यूमिनाती फिल्म्स
निर्माता: दिनेश विजान, सैफ अली खान, सुनील ए. लुल्ला, एंड्रयू हेफेरनन
निर्देशक: होमी अदजानिया
संगीत: प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, डिम्पल कपाड़िया, बोमन ईरानी
रेटिंग्ा: ***