फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review brett lee's unindian

फिल्म समीक्षा/अनइंडियन: ब्रेट ली का बढ़िया ओवर

Fri, 19 Aug 2016 01:56 PM IST
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 19 Aug 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
film review brett lee's unindian

निर्माता-निर्देशकः अनुपम शर्मा

विज्ञापन

सितारेः ब्रेट ली, तनिष्ठा चटर्जी, सुप्रिया पाठक, गुलशन ग्रोवर 
रेटिंग ***

प्यार बंदिश नहीं मानता। वह रंग, नस्ल, मजहब नहीं देखता। वह पूरब, पश्चिम नहीं देखता। लेकिन इन बातों के बीच प्यार शुरू होने से लेकर अंजाम तक पहुंचने के बीच कई बातें घटती हैं। निर्देशक अनुपम शर्मा की फिल्म अनइंडियन में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर प्यार की ऐसी ही मल्टी-कल्चरल कहानी है। जिसमें एक भारतीय सिंगल मदर, मीरा (तनिष्ठा चटर्जी) पर ऑस्ट्रेलियन इंग्लिश पढ़ाने वाले गोरे विल (ब्रेट ली) का दिल आ जाता है। इस प्यार में सांस्कृतिक बाधाएं तो हैं परंतु इनसे भी पहले सिंगल मदर का ठोस इरादा कि उसके और बेटी के बीच कोई तीसरा नहीं आ सकता, विल के लिए कड़ी चुनौती है।

वास्तव में अनइंडियन देखने की पहली जिज्ञासा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली बनते हैं। भारत में वह लोकप्रिय हैं। अतः समझा जा सकता है कि यह फिल्म उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल सकती है। ब्रेट ली ने साबित किया है कि वह मैदान पर जितनी बढ़िया गेंदबाजी करते थे, उतना अच्छा परफॉरमेंस पर्दे पर भी दे सकते हैं। हालांकि कड़ी मेहनत कराने वाले भावुक दृश्य उनके हिस्से नहीं आए, इसके बावजूद उन्होंने अपने आप को हर सीन में शामिल किया और मौजूदगी दर्ज कराई। आप अनइंडियन को फिल्मी पारी में उनका पहला बढ़िया ओवर कह सकते हैं। इस फिल्म के भावुक मोर्चे को तनिष्ठा चटर्जी ने संभाला और अच्छे ढंग से निभाया है। जहां वह बेटी हैं, मां हैं और अंततः एक प्रेमिका भी।

विज्ञापन

बॉलीवुड अंदाज वाली कहानी है

film review brett lee's unindian

अनइंडियन भारतीय बल्कि बॉलीवुड अंदाज वाली कहानी है। इसमें प्यार के साथ भारतीय रीति-रिवाजों, आचार-विचारों पर हल्की चुटकियां भी ली गई हैं। जैसे बरसों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं मीरा की मां अपनी तलाकशुदा बेटी की फिर से शादी तो कराना चाहती हैं, मगर उन्हें लगता है कि दूल्हा हिंदुस्तानी ही होना चाहिए। हर बात में उन्हें चिंता होती है कि लोग क्या कहेंगे?

बेटी ने ऑस्ट्रेलियाई से शादी कर ली तो भारत जाकर रिश्तेदारों क्या मुंह दिखाएंगी? सुप्रिया पाठक ने इस रोल को खूबसूरती से निभाया है। अनइंडियन की स्क्रिप्ट पर कुछ और काम करके कहानी के आयाम बढ़ाए जा सकते थे, जिससे यह अधिक रोचक होती। इसके बावजूद अपने सीमित कथानक में यह उन दर्शकों को आकर्षित कर सकती है जो पूरब के साथ पश्चिम के सिनेमा से भी जुड़ाव महसूस करते हैं। अनइंडियन मूलतः अंग्रेजी फिल्म है। इसका परिवेश भारतीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed