फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   bewakufiyan first day

फिल्म समीक्षा :बेवकूफियां थोड़ी हैं, ज्यादा समझना

Fri, 14 Mar 2014 04:57 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 14 Mar 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
bewakufiyan first day
चिट्ठियों के जमाने में प्यार के बयान का एक अंदाज हुआ करता था, थोड़ा लिखा है ज्यादा समझना। निर्देशक नूपुर अस्थाना की फिल्म ‘बेवकूफियां’ की हर बात कुछ इसी अंदाज में बयान हुई है। मंदी के दिनों में प्यार की एक कहानी में सब कुछ थोड़ा-थोड़ा दिखाया गया है।
विज्ञापन


ग्लोबल मंदी का थोड़ा असर, हीरो-हीरोइन का थोड़ा प्यार, उनकी तकरार थोड़ी और लड़की के खलनायकनुमा बाप की खलनायकी थोड़ी। लेकिन विश्वास कीजिए कि इसे देखने का पैसा पूरा लगेगा। फिल्म जब तक रफ्तार पकड़ती है और भावनाओं के उफान तक आती है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
विज्ञापन


आपको इसे अच्छा बताने के लिए दिल को खूब समझाना पड़ता है। कंप्रोमाइज...! मनोरंजन के डोज में अगर आप ऐसा कर सकें तो फिल्म जरूर देख सकते हैं।

फिल्म में अगर कुछ पूरा है तो वह है ऋषि कपूर का बेहतरीन अभिनय। वह शुरू से अंत तक छाए हैं। मंजा हुआ कलाकार कैसे अपनी मौजूदगी से पर्दे के उबाऊ और उदास माहौल का रंग बदल देता है, यह फिल्म में उन्हें देख कर समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने को यहां हीरो-हीरोइन आयुष्मान और सोनम हैं, लेकिन फिल्म में तब-तब जान पड़ती है जब-जब ऋषि कपूर पर्दे पर आते हैं। आयुष्मान और सोनम न तो व्यक्तिगत रूप से ऐसा कुछ कर सके हैं कि देखने वाले प्रभावित हों और न ही उनकी जोड़ी में वह बात नजर आती है, जिसे देखने पर कुछ कुछ महसूस हो।

फिल्म में सोनम को लेकर केवल यह बात उल्लेखनीय है वह पहली बार बड़े पर्दे पर बिकनी में नजर आई हैं। लेकिन उन्हें देख कर न लोग आह भरते हैं और न सीटियां बजती हैं।

फिल्म की कहानी मंदी के दिनों की है, जब एयरकनेक्ट एयरलाइंस कर्मचारियों की छंटनी हो जाती है। सीनियर एक्जिक्यूटिव मोहित चड्ढा (आयुष्मान) भी छंटनी का शिकार हो जाता है। लेकिन उसकी हाईप्राइल प्रेमिका मायरा सहगल (सोनम कपूर) कठिन घड़ी में उसके साथ खड़ी है।

यही नहीं, वह आईएएस पिता वीके सहगल (ऋषि कपूर) से मोहित से शादी की बात भी चलाती है। वीके से मोहित की नौकरी छूट जाने की बात छुपाई जाती है। एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोले जाते हैं। 120 मिनट के इस छुपा-छुपी, झूठ, मंदी, उधारी और खर्च के खेल में कुछ कॉमिक पल पैदा होते हैं।


इस कॉमेडी में कोई नयापन नहीं है, जिसमें प्रेमी अपने होने वाले ससुर को पटाने की कोशिश करता है। शुरू से आप जानते हैं कि ट्रेजडी से कैसी भी कॉमेडी पैदा हो, होगा तो हैप्पी एंडिंग ही।






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed