टाइगर-श्रद्धा की 'बागी' ने पहले वीकएंड पर कमाया कितना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू की मुख्य भूमिकाओं वाली 'बागी' कमाई के मामले में अपने झंडे गाढ़ रही है। अपने एक्शन दृश्यों के लिए सुर्कियां बटोर रही बागी ने पहले वीकएंड पर तगड़ी कमाई की है। फिल्म को समीक्षकों ने बहुत ज्यादा नहीं सराहा है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑपिस पर खूब कमाल कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार को 11.94 करोड़, शनिवार को 11.13 करोड़ और रविवार को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 15.51 करोड़ की कमाई की है।
इस तरह फिल्म ने पहले वीकएंड पर 38.58 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के प्रदर्शन से निर्माता खुश है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#Baaghi ROARS. Biz SOARS... Has a ROCKING Sun... Fri 11.94 cr, Sat 11.13 cr, Sun 15.51 cr. Total: ₹ 38.58 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2016विज्ञापन
'बागी' 2016 में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म ने 'नीरजा', 'की एंड का' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस साल पहले वीकएंड पर बागी से ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में 'फैन' और 'एयरलिफ्ट' हैं।
Best *opening weekend* of 2016 *so far*...
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2016
1. #Fan
2. #Airlift
3. #Baaghi
4. #KapoorAndSons
5. #KiAndKa
Note: Hindi films. India biz.