फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   saiyaara cbfc cuts mohit suri romantic film bold scenes removed before release

Saiyaara: मोहित सूरी की 'सैयारा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 सेंकड के बोल्ड सीन हटे

Wed, 16 Jul 2025 05:42 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 16 Jul 2025 05:42 PM IST
सार

CBFC Cuts in Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि उससे पहले अब फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है।

विज्ञापन
saiyaara cbfc cuts mohit suri romantic film bold scenes removed before release
सैयारा - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैयारा' को अपनी रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड के कट का सामना करना पड़ा है। फिल्म से डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी  की कैमिस्ट्री प्रॉमिसिंग लग रही है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने अब कुछ बोल्ड सीन्स को फिल्म से हटा दिया है।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड की सख्ती
फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, लेकिन इसके लिए फिल्म निर्माताओं को कुछ अहम बदलाव करने पड़े। बोर्ड ने फिल्म में मौजूद लगभग 10 सेकंड के बोल्ड सीन्स को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, फिल्म में यूज किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Archana Puran Singh: बेटे आर्यमान और गर्लफ्रेंड योगिता का व्लॉग अर्चना ने किया साझा, जानिए क्या दिया रिएक्शन?
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, CBFC द्वारा हटाए गए शब्दों और सीन की कोई लिस्ट पब्लिक नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक इन बदलावों के बाद ही फिल्म को प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाने वाले सीन में हेलमेट पहनने के लिए एक स्टैटिक डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है।

'सुपरमैन' पर भी हाल ही में चली कैंची 
‘सैयारा’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची ऐसे वक्त पर चली है जब हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' को भी भारत में रिलीज से पहले 33 सेकंड के सीन्स को हटाने के लिए कहा गया था। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर लंबी बहस छेड़ दी थी, जिसमें काफी फैंस नाराज भी हो गए थे।

 

saiyaara cbfc cuts mohit suri romantic film bold scenes removed before release
सैयारा गाने का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
‘सैंयारा’ एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें यशराज फिल्म्स के नए चेहरे अहान पांडे को बतौर हीरो लॉन्च किया जा रहा है। वहीं, अनीत पड्डा, जिन्होंने ‘Big Girls Don’t Cry’ में अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी थीं, फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो पहले भी ‘आशिकी 2’, ‘आवारापन’ और ‘मलंग’ जैसी हिट फिल्मों के जरिए अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

18 जुलाई को होगी रिलीज
फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक फिल्म के एडवांस बुकिंग के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में क्या कुछ कमाल दिखा पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed