फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Celebrate His 43rd Birthday With Wife And Children At Home, Sneha Reddy Share Celebration Pic

Allu Arjun Birthday: बच्चों और परिवार के साथ अल्लू अर्जुन ने मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी ने दिखाई जश्न की झलक

Tue, 08 Apr 2025 10:10 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 08 Apr 2025 10:10 AM IST
सार

Allu Arjun Birthday Celebration: अभिनेता अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी ने एक्टर के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की झलक दिखलाई है। जानिए अल्लू अर्जुन ने कैसे मनाया अपना ये खास दिन।

विज्ञापन
Allu Arjun Celebrate His 43rd Birthday With Wife And Children At Home, Sneha Reddy Share Celebration Pic
अल्लू अर्जुन और उनका परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम-@allusnehareddy

विस्तार

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फिल्म जगत से जुड़े लोग बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेता ने अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ मिलकर मनाया। जिसमें उनकी पत्नी और उनके बच्चे शामिल रहे। अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अभिनेता के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक झलक उनके फैंस को दिखाई है। 

विज्ञापन

पत्नी ने साझा की स्टोरी
अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा और अपने दोनों बच्चों बेटे अयान और बेटी अरहा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उनके साथ में उनका बेटा और बेटी भी खड़े हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए स्नेहा ने बड़े ही साधारण तरीके से सिर्फ हैप्पी बर्थडे लिखा है। साथ में दिल और नजर वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun Birthday: साउथ सिनेमा से हुए 'राइज', दुनियाभर में किया 'रूल'च 'पुष्पा' बन दिलों बस गए अल्लू अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की आखिरी रिलीज ‘पुष्पा 2’ ने तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड
वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और कमाई के कई रिकॉर्ड स्थापित किए थे। ‘पुष्पा 2’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। ये 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। दोनों फिल्मों में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। अब अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर काफी बज क्रिएट हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed