Hridayapoorvam Trailer: मोहनलाल की फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर रिलीज, 65 की उम्र में मोहब्बत में खोए नजर आए
Mohanlal Movie Hridayapoorvam: मंगलवार को मलयालम फिल्मों के चर्चित कलाकार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसमें 65 साल के मोहनलाल का बिल्कुल जुदा अंदाज नजर आए। यह फिल्म प्यार की एक अनोखी कहानी कहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ के ट्रेलर में मोहनलाल को इश्क में रंग में रंगे हुए देखना उनके फैंस के लिए नया अनुभव हो सकता है। अब तक एक्शन फिल्मों के लिए ज्यादा चर्चित रहे मोहनलाल इस फिल्म में एच गैप वाली लव स्टोरी का हिस्सा बने हैं।
अपने इमोशन को लेकर कंफ्यूज दिखा मोहनलाल का किरदार
फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ के ट्रेलर में मोहनलाल का किरदार अपने एक जेन जी (Gen Z)दोस्त को अपनी फीलिंग्स बताता है, जिन्हें लेकर वह खुद भी कंफ्यूज सा नजर आया। फिल्म में मोहनलाल और मालविका मोहनन के किरदार के बीच एक अनाेखा रिश्ता पनपता है, जबकि दोनों में उम्र का काफी अंतर है।
एक्शन से हटकर रोमांस में जम रहे हैं मोहनलाल
फिल्म के ट्रेलर में मोहनलाल का प्यार के रंग में रंगा किरदार देखकर फैंस काफी खुश दिखे। यूजर्स ने ट्रेलर को देखकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘प्यारा ट्रेलर, दिल को खुशियों से भर दिया है।’ एक अन्या यूजर ने ट्रेलर को ‘क्लासिक’ बताया। मोहनलाल को रोमांस करते देखकर यूजर्स ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की है।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss: मोहनलाल होंगे बिग बॉस मलयालम के होस्ट, इस तरह बन सकते हैं हिस्सा
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सत्यन एंथिकाड निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल, मालविका मोहनन के अलावा संगीत प्रताप, सिद्दीकी, निशान, बाबूराज, लालू एलैक्स, जनार्दन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.