Bigg Boss: मोहनलाल होंगे बिग बॉस मलयालम के होस्ट, इस तरह बन सकते हैं हिस्सा
Bigg Boss Malayalam 7: मलयालम बिग बॉस का पहला शो साल 2018 में टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में मोहनलाल होस्ट थे। पिछला सीजन 10 मार्च 2024 से 6 जून 2024 तक प्रसारित किया गया था।
विस्तार
मलयालम 'बिग बॉस 7' के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया जारी है। इस शो के होस्ट का नाम तय हो गया है। मलयालम के दिग्गज एक्टर मोहनलाल इस शो को होस्ट करेंगे। यह शो एशियानेट चैनल पर प्रसारित होता है। चैनल ने लोगों से शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन मांगे हैं।
चैनल ने मांगे आवेदन
चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा 'बिग बॉस फैंस ध्यान दें। क्या आप बिग बॉस के घर में आने का सपना देख रहे हैं? तो आपके पास सुनहरा मौका है।'
View this post on Instagram
कैसे करें आवेदन?
एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया है कि बिग बॉस में आने के लिए कैसे आवेदन करना है। इसमें बताया गया है कि लोग एशियानेट और माईजी को इंस्टाग्राम पर देखते रहें। इसके बाद 50 एमबी साइज की तीन मिनट की अपनी वीडियो बनाएं जिसमें यह बताएं कि वह क्यों इस शो का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस वीडियो को बीबी7डॉटजियोहॉटस्टारडॉटकाम पर अपलोड करें।
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: बुजुर्ग किसान को खेत जोतते देख कर लोगों का पसीजा दिल, अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
बिग बॉस शो को लेकर फैंस हुए उत्साहित
इस पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'तनाव कम करने वाला शो आ रहा है।' कई दूसरे यूजर्स ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।
बिग बॉस शो के बारे में
आपको बता दें कि मलयालम बिग बॉस का पहला शो साल 2018 में टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में मोहनलाल होस्ट थे। पिछला सीजन 10 मार्च 2024 से 6 जून 2024 तक प्रसारित किया गया था। इस शो में 19 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। जिंटो बॉडीक्राफ्ट इस शो के विनर रहे थे।