फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlal body double Joby Break silence On controversy surrounding Malayalam superstar appearance in Jailer 2

जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा चेहरा फिल्म में कहीं नहीं दिखाया गया

Wed, 21 Oct 2026 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

Jailer 2 Controversy: रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी अहम भूमिका में हैं। उनकी उपस्थिति को लेकर कुछ विवाद भी है। इस बीच मोहनलाल के बॉडी डबल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Mohanlal body double Joby Break silence On controversy surrounding Malayalam superstar appearance in Jailer 2
जॉबी कोडकारा-मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'जेलर 2' में मोहनलाल की उपस्थिति के तरीके पर विवाद छिड़ गया है। इस बीच फिल्म में मलयालम सुपरस्टरा के बॉडी डबल के तौर पर काम करने वाले जॉबी कोडकारा ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने मोहनलाल के दिखने को लेकर हुए विवाद पर बात की। बता दें कि ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि फिल्म के क्लाइमैक्स में जॉबी का चेहरा ही दिखाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Mohanlal body double Joby Break silence On controversy surrounding Malayalam superstar appearance in Jailer 2
जॉबी कोडकारा - फोटो : इंस्टाग्राम@jobiikodakara

तस्वीर शेयर करने के बाद बढ़ा विवाद
मोहनलाल के बॉडी डबल के तौर पर काम करने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ कुछ शॉट्स में उनके हाथ और पैर के कुछ हिस्से ही इस्तेमाल किए गए थे। उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि क्लाइमेक्स में उनका चेहरा दिखाया गया। बता दें कि मोहनलाल की उपस्थिति को लेकर विवाद तब और बढ़ गया, जब जॉबी ने फिल्म की रिलीज वाले दिन मोहनलाल के मैथ्यू कैरेक्टर लुक में अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

बोले- 'कुछ सीन्स तक ही सीमित रहा काम'
जॉबी कोडकारा ने 'जेलर 2' में अपने रोल पर सफाई दी है। उन्होंने यूट्यूब चैनल 'जैंगो स्पेस' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'जेलर 2' में उनका काम कुछ शॉट्स तक ही सीमित था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में उनके चेहरे का इस्तेमाल नहीं किया गया। साथ ही जॉबी ने उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया कि वे क्लाइमैक्स में मोहनलाल के फोटो डबल के तौर पर दिखे थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jango Space (@jango_space)


विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'क्लाइमैक्स में मेरा चेहरा नहीं है'
जॉबी कोडकारा ने कहा, 'सच कहूं तो फिल्म में मेरे सिर्फ एक या दो शॉट्स ही इस्तेमाल किए गए हैं। मेरे हाथ और पैर के सिर्फ कुछ हिस्से दिख रहे हैं। ये क्लाइमेक्स के दौरान एयरपोर्ट सीन में दिखते हैं। एक शॉट में कोई गाड़ी चलाते हुए गियर बदल रहा है और दूसरा शॉट में कोई एक्सेलरेटर दबा रहा है। बस इतना ही। वे दुनिया के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से हैं, इसलिए शायद शेड्यूलिंग या समय की कमी की वजह से मेरा इस्तेमाल किया गया। फिल्म में मेरा चेहरा कहीं नहीं दिखाया गया है। जिस चेहरे के बारे में लोग दावा कर रहे हैं कि क्लाइमैक्स में उसका इस्तेमाल किया गया था, वह मेरा नहीं है'।

विज्ञापन

Mohanlal body double Joby Break silence On controversy surrounding Malayalam superstar appearance in Jailer 2
जॉबी कोडकारा-मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- तस्वीर पोस्ट करके गलती हुई
जॉबी ने आगे कहा, 'मुझे इस बारे में पक्का यकीन है। अगर कोई बॉडी डबल है, तो कोई भी डायरेक्टर उनके चेहरे का क्लोज-अप शूट नहीं करेगा। मैं ऐसा नहीं हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि मैंने क्या गलती की, तो वो थी फिल्म के सेट पर ली गई तस्वीरें पोस्ट करना'।
बता दें कि 'जेलर 2' की रिलीज के बाद मोहनलाल के लुक को लेकर चर्चा तेज हो गई। जॉबी कोडकारा ने फिल्म की रिलीज के दिन मोहनलाल के लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों से कुछ सीन में बॉडी डबल के इस्तेमाल के बारे में अंदाजे लगाए गए। बाद में कुछ दर्शकों ने दावा किया कि जॉबी ने मोहनलाल वाले सीन किए थे, जिसमें क्लाइमैक्स भी शामिल था। मगर, अब खुद बॉडी डबल ने सफाई दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed