Mohanlal: शूटिंग देखने आई बुजुर्ग महिला से मोहनलाल ने पूछ लिया- खाने में क्या है, बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
फिल्म 'एल 360' की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहनलाल एक बुजुर्ग महिला से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अपनी नई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। अक्सर शूटिंग के दौरान के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मोहनलाल का भी एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस का दिल छू लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोग मोहनलाल की सादगी को खूब पसंद कर रहे हैं।
Box Office Collection: वीकएंड पर नहीं चला इश्क विश्क रिबाउंड जादू, चंदू चैंपियन-मुंजा की कमाई में दिखा उछाल
शूटिंग के दौरान बुजुर्ग महिला से की यह बात
दरअसल, मोहनलाल का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वो एक बुजुर्ग महिला से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। मोहनलाल 'एल 360' की शूटिंग के दौरान एक बुजुर्ग महिला से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला फिल्म की शूटिंग देखने आई थी और अभिनेता से पूछ रही थी कि बेटा शूटिंग खत्म हो गई क्या? जवाब में मोहनलाल कहते हैं कि क्यों? क्या आप चाहती हैं कि हम पैकअप कर लें? इस पर महिला ने ना में जवाब दिया। फिर मोहनलाल ने महिला से पूछा कि दोपहर के खाने में क्या है? जवाब में बुजुर्ग महिला ने कहा, "बत्तख की करी।" इसके बाद मोहनलाल महिला का निमंत्रण स्वीकारने के बाद कहते हैं कि ठीक है, बाद में मिलते हैं।
Came for shooting - @mohanlal
— Matt.S (@mattskumar) June 22, 2024
Hasn’t finished yet? - Old lady
want to pack us back? - #Mohanlal 😂🤩
No .
What’s for lunch ?
Duck .
So this is your place , ok see you later
Give umbrella to Ammachi
❤️❤️❤️#Empuraan pic.twitter.com/LU9NYNmarE
Nagarjuna: नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन को मारा था धक्का, अभिनेता ने मांगी माफी, बोले- ऐसा नहीं...
मोहनलाल की आने वाली फिल्में
'एल 360' का निर्देशन थारुण मूर्ति कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ-साथ सोनाली कुलकर्णी, हरीश पेराडी और दानिश सैत भी अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा आने वाले दिनों में मोहनलाल 'एल2: एम्पुरान' फिल्म में भी नजर आएंगे। इसके साथ-साथ मोहनलाल, सत्यन एंथिकाड के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म, जीतू जोसेफ की 'राम पार्ट 1' और मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कन्नप्पा' में भी काम करते हुए दिखाई देंगे। मालूम हो कि उनकी पिछली फिल्म 'मलाइकोट्टई वालिबन' थी।
Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने मांगी प्रभास के फैंस से माफी, एक पुरानी तस्वीर से जुड़ा है मामला