फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagarjuna apologises after bodyguard pushes his differently abled fan says this will not happen in the future

Nagarjuna: नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने दिव्यांग फैन को मारा था धक्का, अभिनेता ने मांगी माफी, बोले- ऐसा नहीं...

Mon, 24 Jun 2024 09:09 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:09 AM IST
सार


नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पैपराजो के पोस्ट को साझा करते हुए अपने फैन से माफी मांगी है। अभिनेता ने लिखा है, 'मुझे अभी इस घटना के बारे में पता चला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण था'।

विज्ञापन
Nagarjuna apologises after bodyguard pushes his differently abled fan says this will not happen in the future
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन कल से चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके बॉडीगार्ड के द्वारा एक दिव्यांग फैन को धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की वजह से अभिनेता काफी ट्रोल हो रहे हैं। वहीं अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इसके लिए माफी मांगी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं होना चाहिए था 
नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पैपराजो के पोस्ट को साझा करते हुए अपने फैन से माफी मांगी है। अभिनेता ने लिखा है, 'मुझे अभी इस घटना के बारे में पता चला है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं उन सज्जन से माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण था'। नागार्जुन ने इस पोस्ट के साथ हाथ जोड़ते हुए इमोटिकॉन को भी साझा किया है। 

Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने मांगी प्रभास के फैंस से माफी, एक पुरानी तस्वीर से जुड़ा है मामला

वीडियो की वजह से हुए ट्रोल 
नागार्जुन इस वीडियो की वजह से काफी ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'ये दिव्यांग हैं। इन्हें कितना अपमानित महसूस हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह दिल दहला देने वाला है। ये आदमी इस तरह के दुर्व्यवहार के लायक नहीं हैं'। सोशल मीडिया पर अभिनेता के लिए कई बातें लिखी जा रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि अभिनेता को वहीं स्टैंड लेना चाहिए था। 

रिसेप्शन पार्टी में रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

धनुष भी किए गए स्पॉट 
एक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में नागार्जुन अपने बॉडीगार्ड के साथ एक एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। उनके बगल में एक्टर धनुष भी नजर आ रहे थे। जब वे एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तब उनके पास एक कैफे का कर्मचारी उनके नजदीक आया। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड  ने तुरंत उसे धक्का दे दिया। नागार्जुन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे आगे निकल गए। वीडियो में धनुष को कई बार पीछे मुड़कर देखते देखा गया, लेकिन वे भी नहीं रुके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed