{"_id":"665aab4e7a6ca30efd0b7f4d","slug":"mithun-chakraborty-cast-his-vote-in-kolkata-lok-sabha-2024-says-i-waited-for-40-mins-in-queue-it-was-my-duty-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty: कोलकाता में वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे मिथुन, बोले- यह मेरा कर्तव्य था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mithun Chakraborty: कोलकाता में वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे मिथुन, बोले- यह मेरा कर्तव्य था
Sat, 01 Jun 2024 10:32 AM IST
साक्षी
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:32 AM IST
सार
मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के बेलगछिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने बताया कि वे वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे, उन्होंने नियमों का पालन किया।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
विस्तार
आज, शनिवार 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 सातवां और आखिरी चरण है। इस दौरान अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता में अपना वोट डालने के लिए निकले। उन्होंने कोलकाता के बेलगछिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालकर निकले अभिनेता ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे वोट डालने के लिए 40 मिनट तक कतार में खड़े रहे, क्योंकि वह अपना कर्तव्य निभाना चाहते थे।
विज्ञापन
अभिनेता ने वोट के लिए कतार नहीं तोड़ी
अभिनेता-राजनेता की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। इस दौरान वे काले रंग का कुर्ता, टोपी और धूप का चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'एक नागरिक के तौर पर वोट देना मेरा कर्तव्य है और मैंने वोट दिया। मैंने 40 मिनट तक कतार में इंतजार किया और फिर अपना वोट डाला। लोगों ने मुझसे कहा कि मैं आगे बढ़ूं और वोट देने के लिए कतार तोड़ दूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन
Nargis Dutt: संजू बाबा की मां ने बॉलीवुड से राजनीति तक बिखेरा जलवा, जानिए नरगिस के बारे में दिलचस्प किस्से
विज्ञापन
अब फिल्मों के बारे में बात करेंगे अभिनेता
मिथुन चक्रवर्ती ने खुलासा किया कि अब वे राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने राजनीतिक कर्तव्य पूरे कर लिए हैं और अब से मैं केवल फिल्मों के बारे में ही बात करूंगा।' मिथुन ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। मैं कल से फिल्मों के बारे में बात करूंगा, क्योंकि मुझे अपने परिवार का पेट भी पालना है।
Deepika Padukone: मां के साथ डिनर करने रेस्टोरेंट पहुंचीं दीपिका पादुकोण, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
मिथुन का राजनीतिक करियर
वहीं बात करें अभिनेता के राजनीतिक करियर की तो मिथुन 2014 में राजनीति में शामिल हुए थे, जब उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा सांसद के लिए नामित किया था। दिसंबर 2016 में उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में इस्तीफा दे दिया और मार्च 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वहीं बात करें मिथुन चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट अभिनेता को आखिरी बार डांस रियलिटी शो डांस बांग्ला डांस में जज के रूप में देखा गया था।
Ridhima Pandit: शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी रिद्धिमा पंडित? अभिनेत्री ने किया सच का खुलासा