टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि वह क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ शादी करने वाली हैं। अब इन खबरों पर रिद्धिमा पंडित ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। वह क्रिकेटर के साथ शादी नहीं कर रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि रिद्धिमा दिसंबर 2024 में शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मगर अब उन्होंन इन खबरों को खारिज कर दिया है।
Ridhima Pandit: शुभमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी रिद्धिमा पंडित? अभिनेत्री ने किया सच का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 01 Jun 2024 09:20 AM IST
सार
बीते दिनों एक बातचीत में उन्होंने टेलीविजन सेट पर दुर्व्यवहार के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'यह दुखद है कि टेलीविजन सेट पर कोई भी दुर्व्यवहार के बारे में बात नहीं करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन