फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla

TOM CRUISE EXCLUSIVE: मेरी फिल्में सिर्फ देखी नहीं जाती, उन्हें जिया जाता है, हम जो करते हैं, कमाल करते हैं!

Thu, 15 May 2025 08:02 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 15 May 2025 08:02 AM IST
सार

Tom Cruise: हॉलवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर चर्चाओं में हैं। जानिए फिल्म को लेकर टॉम क्रूज ने क्या कुछ बताया।

विज्ञापन
Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सिनेमा में फ्रेंचाइजी फिल्मों की कामयाब सीरीज रही ‘मिशन इंपॉसिबल’ की आठवीं कड़ी ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ भारत में अमेरिका से हफ्ता भर पहले रिलीज हो रही है। इस सीरीज में अभिनेता टॉम क्रूज जासूस एथन हंट की भूमिका बीते तीन दशकों से निभाते आ रहे हैं। टॉम क्रूज से ही जानते हैं इस फिल्म की खासियतें।

विज्ञापन

पूरी दुनिया में अब तक करीब 418 अरब रुपये कमा चुकी ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की पिछली सात फिल्में सिनेमा के परदे पर हैरतअंगेज कारनामों और असंभव से दिखने वाले स्टंट दृश्यों का पर्याय बन चुकी है। टॉम क्रूज सीरीज की अब तक की कामयाबी की मुबारकबाद पाते ही खिल उठते हैं। अपना पूरा अनुभव वह बस एक वाक्य में निचोड़ लाते हैं, “हम जो भी करते हैं, कमाल करते हैं!” 

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla
टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1996 में शुरू हुई ‘मिशन इंपॉसिबल’ फिल्म सीरीज की अब आठवीं कड़ी में तमाम पुराने सितारों के साथ कुछ नए चेहरे भी दिखने वाले हैं। तीन दशकों से ज्यादा समय तक, एक किरदार को न सिर्फ निभाना, बल्कि उसे लगातार नई ऊंचाइयों तक ले जाना मामूली बात नहीं है और भी क्रूज मानते हैं कि यह यात्रा अब एक बेजोड़ मुकाम पर पहुंची है। वह कहते हैं, "ये फिल्म एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सब कुछ समेटे हुए है – वो भी, जो हमने पहले सीखा है, और वो भी जो हम अब जाकर समझ पाए हैं। यह फिल्म बहुत शानदार, परतदार है, और जानदार है।"

Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की फिल्मों पर अपना ध्यान लगाए रहने वाले तमाम दर्शक जानते हैं कि इस सीरीज की सातवीं और आठवीं फिल्म यानी कि ‘डेड रेकनिंग’ और ‘फाइनल रेकनिंग’ की शूटिंग एक साथ हुई है। इस बारे में जिक्र चलते ही टॉम क्रूज हंसने लगते हैं। वह कहते हैं, "वह पूरा दौर ही पागलपन भरा था। हमने ‘फाइनल रेकनिंग’ का एरियल सीक्वेंस शूट करना शुरू कर दिया था, जबकि ‘डेड रेकनिंग’ अभी पूरी भी नहीं हुई थी। लेकिन ये ऐसी मेहनत थी जो हमें करनी ही थी। यह केवल एक किरदार की वापसी नहीं है, यह उसकी आत्मा की यात्रा है। एक ऐसी कहानी जिसे समझने के लिए पिछली सारी फिल्मों का अनुभव होना भी जरूरी है।”

विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के ट्रेलर में दो हवाई जहाजों के करतब खूब दिखाए गए हैं। इस दृश्य की शूटिंग यूरोप या अन्य किसी पश्चिमी देश में करना मुश्किल था तो इसके लिए फिल्म की पूरी टीम ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की। टॉम के मुताबिक, “ये  एरियल सीक्वेंस शूट करना कोई फिल्मी तमाशा नहीं था। हमने इस सीन के लिए हजार से कहीं अधिक उड़ानें भरीं। मैं चूंकि खुद इन विमानों को उड़ाना जानता हूं तो मुझे इनकी हर खासियत और हर कमजोरी की पूरी जानकारी है। मैंने इस सीन की तैयारी के लिए अपने शरीर को खास तौर से तैयार किया। इसका अलग वजन प्रशिक्षण लिया और अलग भोजन रूटीन भी फॉलो किया। जो कुछ भी आप परदे पर देखने जा रहे हैं, वह सब एक बेहद सटीक योजना और बेजोड़ साहस का परिणाम है।”

Mission Impossible The Final Reckoning is a film to live together in theatres says tom cruise Pankaj shukla
टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब जबकि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है तो वह अपने प्रशंसकों से क्या कहना चाहते हैं? इस सवाल पर टॉम क्रूज थोड़ा सोचते हैं फिर कहते हैं, “मैं दर्शकों को नहीं बताना चाहता कि उन्हें क्या महसूस करना चाहिए। मेरे लिए दर्शकों के साथ संवाद सबसे जरूरी है। मैं चाहता हूँ कि वे खुद अनुभव करें, खुद कहानी से जुड़ें। मेरी फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें सिर्फ देखा नहीं जाता, उन्हें जिया जाता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed