फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mission Impossible fame Tom Cruise dating 36 year old Russian socialite Elsina Khayrova

Tom Cruise: टॉम क्रूज की जिंदगी में मोहब्बत ने फिर दी दस्तक, अभिनेता पर दिल हार बैठी ये हसीना

Tue, 13 Feb 2024 10:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Feb 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Mission Impossible fame Tom Cruise dating 36 year old Russian socialite Elsina Khayrova
टॉम क्रूज, एल्सीना खैरोवा - फोटो : सोशल मीडिया

'ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...' कहने को तो ये एक बॉलीवुड गाने की लाइन हैं। लेकिन, फिलहाल ये हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता टॉम क्रूज पर फिट बैठ रही हैं। टॉम क्रूज चर्चा में हैं और इसकी वजह है उनकी लव लाइफ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। एक हसीना उनके प्यार में है। अभिनेता भी उसके प्यार में हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जमाना इनकी उम्र पर चर्चा कर रहा है। आखिर क्यों? आइए जानते हैं?

विज्ञापन


टॉम क्रूज से इतनी छोटी हैं उनकी गर्लफ्रेंड!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 61 वर्षीय टॉम क्रूज इन दिनों रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा को डेट कर रहे हैं। एल्सीना की उम्र 36 वर्ष बताई जा रही है। दोनों की उम्र में करीब 25 साल का फासला है। एल्सीना और टॉम क्रूज की डेटिंग की खबरों के साथ टॉम क्रूज की लव लाइफ भी अचानक खबरों में आ गई है।
विज्ञापन

Showtime Trailer: सिनेमा की सच्चाई से परदा उठाने की करण जौहर की कोशिश, इमरान हाशमी के जवाब पढ़कर चौंक जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


निजता का रख रहे पर्याप्त ध्यान
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'एल्सीना के सर्कल में सभी इससे वाकिफ हैं कि इन दिनों वे और टॉम क्रूज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह में दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ चुकी हैं। लेकिन, दोनों ही इस बात को लेकर भी पर्याप्त सतर्क हैं कि साथ में दोंनों की तस्वीरें न क्लिक हों, क्योंकि दोनों अपनी निजता बरकरार रखना चाहते हैं'।
Tom Cruise: टॉम क्रूज की जिंदगी में मोहब्बत ने फिर दी दस्तक, अभिनेता पर दिल हार बैठी ये हसीना

तीन शादियां कर चुके हैं टॉम
मीडिया रिपोर्ट में दावा ये भी किया जा रहा है कि टॉम क्रजू इन दिनों एल्सीना के अपार्टमेंट में ठहरते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त गुजार रहे हैं। दोनों एक सामान्य जोड़े की तरह ही रह रहे हैं। टॉम क्रूज की निजी जिंदगी की बात करें तो वे तीन बच्चों के पिता हैं। अभिनेता ने तीन शादियां की हैं। इसके बावजूद वे सिंगल हैं। टॉम ने पहली शादी मिमी रोगर्स से साल 1987 में की थी और दोनों साल 1990 में अलग हो गए। इसके बाद टॉम की जिंदगी में निकल किडमन ने दस्तक दी, लेकिन 2001 में दोनों का अलगाव हो गया। करीब पांच साल बाद वर्ष 2006 में टॉम ने केटी होम्स से शादी रचाई और उनकी ये तीसरी शादी भी असफल रही। 
Damsel Trailer: नेटफ्लिक्स फिल्म 'डैमसेल' का ट्रेलर रिलीज, शैतानी रस्मों के भेंट चढ़ीं मिली बॉबी ब्राउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed