फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma to play Maa Sita in Ayodhya Ramleela

Manika Vishwakarma: 'अयोध्या रामलीला' में सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका, बोलीं- 'श्रीराम की कृपा है'

Sat, 06 Sep 2025 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Sep 2025 05:40 PM IST
सार

Manika Vishwakarma: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली मनिका विश्वकर्मा 'अयोध्या रामायण' में माता जानकी का रोल अदा करेंगी। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से यह अवसर मिला है।

विज्ञापन
Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma to play Maa Sita in Ayodhya Ramleela
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang

विस्तार

'मिस यूनिवर्स इंडिया 2025' का खिताब जीतने वाली मनिका विश्वकर्मा आगामी वार्षिक नाट्य समारोह 'अयोध्या रामलीला' में हिस्सा ले रही हैं। इस रामलीला में वे माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। मालूम हो कि 'अयोध्या रामलीला' को दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला माना जाता है। यह मौका मिलने पर मनिका बेहद खुश हैं और इसे श्रीराम की कृपा बता रही हैं।

विज्ञापन

Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma to play Maa Sita in Ayodhya Ramleela
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang

मनिका ने फैंस से किया अनुरोध
अयोध्या की रामलीला के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें मनिका बोलती दिख रही हैं, 'जय श्रीराम, मैं अयोध्या की रामलीला में माता सीता का किरदार अदा करने जा रही हूं। यह मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद, बजरंगबली के आशीर्वाद और अयोध्यावासियों के आशीर्वाद से यह किरदार अदा करूंगी। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस वर्ष की अयोध्या की रामलीला में मेरे मां सीता के किरदार को देखना न भूलें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayodhya Ki Ramleela (@ayodhyakiramleela)


विज्ञापन
विज्ञापन

Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma to play Maa Sita in Ayodhya Ramleela
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang

बोलीं- 'श्रीराम की कृपा है'
वहीं, मनिका ने खुशी जताते हुए आगे कहा, 'मैं लंबे समय से अयोध्या जाने की सोच रही थी, लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हो रही थी। अब, श्रीराम के आशीर्वाद से  आखिरकार मैं माता सीता के रूप में अयोध्या जा रही हूं, जिससे मुझे बहुत खुशी है। यह वर्ष मेरे लिए कई मायनों में बहुत खास है। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से  मुझे दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में मां सीता की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं'।

विज्ञापन

Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma to play Maa Sita in Ayodhya Ramleela
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang

आयोजकों को कहा शुक्रिया
राजस्थान की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनिका ने कहा कि उन्हें यह भूमिका निभाने को मिली, इसके लिए वे खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। मनिका ने अयोध्या रामलीला के आयोजकों सुभाष मलिक (बॉबी) का आभार जताया। आयोजकों  सुभाष मलिक और शुभम मलिक ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला में फिल्म और मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने नाम एक साथ आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed