फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day

बॉक्स ऑफिस: चौथे ही दिन 100 करोड़ पार हुई ‘मिर्जापुर द मूवी', धीमी पड़ी ‘हनुमान अंश’ की कमाई; जानें कलेक्शन

Mon, 07 Sep 2026 09:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 09:24 PM IST
सार

Mirzapur The Movie Box Office Collection: फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल सिनेमाघरों में भी दिखाई दे रहा है। फिल्म ने सोमवार को भी जमकर कमाई की। वहीं 'हनुमान अंश' की कमाई वर्किंग डे आते ही फिर कमजोर पड़ गई। जानें सोमवार को बड़ी फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?

विज्ञापन
mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हर रोज चमत्कार देखने को मिल रहा है। कहीं कोई फिल्म चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जा रही है। तो कही कोई फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में मात्र 40 लाख कमाने के बाद पांचवे हफ्ते में 50 करोड़ का कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन

यह चमत्कार यहां भी नहीं थम रहा। ऐसी भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों मौजूद हैं जो अपनी कमाई का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाईं और उनकी प्रति दिन की कमाई लाखों में गिर गई है। जानें सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल...
विज्ञापन

mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day
'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

कितनी हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई? 
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने पहले दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है।

mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day
'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट - फोटो : अमर उजाला

चार दिन में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्में 

  • 2026 में अब तक दो फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
  • कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसने इस साल चार दिनों में 100 करोड़ का कारोबार किया।
  • वहीं दूसरी फिल्म थी अभिनेता विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’।
  • अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म है जिसने अपनी रिलीज से चार दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
विज्ञापन

mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day
'हनुमान अंश' बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

कितना हुआ ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे और चौथे हफ्ते जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 10.04 रहा। वहीं चौथे हफ्ते का कलेक्शन 61 करोड़ था। अब पांचवे हफ्ते में अब तक इस फिल्म ने (खबर लिखे जाने तक) 55 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ पार कर चुकी है।

mirzapur the movie box office collection 4th day and hanuman ansh box office collection 32 day
'हनुमान अंश' बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

कैसा है ‘टॉक्सिक’ का हाल? 
वहीं गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बड़े बजट की होने के बाद भी अब 13वें दिन ही लाखों में कमाई करने पर उतर आई है।  

  • फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 239.30 करोड़ रुपये था। 
  • दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाये।
  • वहीं शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
  • रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.42 करोड़ की कमाई की।
  • सोमवार को खबर लिखे जाने तक यह 50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन अब 246.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed