Mirai Box Office: 'मिराय' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, तेजा सज्जा की फिल्म ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन
Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' की रिलीज को आज बुधवार को छह दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा है?
विस्तार
12 सितंबर को थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज हुईं। मगर, दर्शकों का दिल जीतने में 'मिराय' कामयाब होती दिख रही है। तेजा सज्जा, जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। जानते हैं आज बुधवार को छठे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन जुटाया?
ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत
शुक्रवार 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने और शानदार कलेक्शन करते हुए 15 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन रविवार की छु्ट्टी का फायदा लेते हुए 'मिराय' ने 16.6 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आनी शुरू हुई है, मगर वीकडेज को देखते हुए प्रदर्शन शानदार है।
Mirai Movie Review: कहानी और दमदार वीएफएक्स के भरोसे चलेगी ‘मिराय’; तेजा सज्जा का काम बढ़िया, कमजोर दिखा विलेन
कितना हुआ टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
चौथे दिन फिल्म की कमाई 6.4 करोड़ रुपये रही थी। कल मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने छह करोड़ रुपये कमाए थे। आज बुधवार को छठे दिन भी फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन किया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन 'मिराय' की कमाई 2.89 करोड़ रुपये रही है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59.89 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस भी शानदार
इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया है। भारत के अलावा विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने छह दिनों में ही वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। वहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी इसने 2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 16.6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। 'मिराय' एक योद्धा की कहानी है। योद्धा के पास एक चमत्कारी छड़ी है। फिल्म में अपनी ताकत को पहचानने के लिए योद्धा को एक परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस योद्धा को नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का काम सौंपा जाता है। फिल्म में जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।