फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ministry of tourism signs mou with netflix to promote indian destinations globally

टूरिज्म मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के साथ किया समझौता, अब दुनिया भर में प्रमोट होंगे भारत के पर्यटन स्थल

Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:17 PM IST
सार

Tourism Ministery Signs MoU With Netflix: पर्यटन मंत्रालय की ओर से सोमवार को बताया गया है कि नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की गई है जिसके तहत अब भारत के पर्यटक स्थलों को दुनियाभर में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन
Ministry of tourism signs mou with netflix to promote indian destinations globally
टूरिज्म मंत्रालय और नेटफ्लिक्स - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत के पर्यटन उद्योग के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा, जब पर्यटन मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) साइन किया। यह साझेदारी भारत के पर्यटन स्थलों को एक नए वैश्विक मंच पर ले जाने का बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


भारत के पर्यटक स्थल होंगे प्रमोट
सरकार को उम्मीद है कि इस सहयोग के बाद भारत के विविध पर्यटन स्थलों को दुनिया भर में अधिक पहचान मिलेगी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा भारत हमेशा से अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, इतिहास और भौगोलिक विविधता के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि भारत दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस समझौते के तहत नेटफ्लिक्स अपने कंटेंट और प्रोडक्शंस में भारत के टूरिस्ट स्पॉट्स को और ज्यादा जगह देगा। फिल्मों, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज के माध्यम से भारत का असली सौंदर्य और सांस्कृतिक रंग दुनिया तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Trending News: दिनभर चर्चा में रहे राज-सामंथा, शादी टलने के बाद पहली बार दिखे पलाश; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा में बोले पर्यटक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ हुए इस समझौते (MoU) में देश के प्राकृतिक परिदृश्य, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों, जिसमें गुजरात राज्य भी शामिल है, के प्रमोशन की बात की गई है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है, ताकि विजुअल स्टोरीटेलिंग और ऑन-स्क्रीन डेस्टिनेशन के जरिये भारत के पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

जवाब में उन्होंने कहा, 'पर्यटन मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया LLP के साथ एक गैर-व्यावसायिक समझौता (MoU) साइन किया है, जिसका उद्देश्य सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग के माध्यम से भारत के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करना है। 

भारत की पर्यटन छवि होगी मजबूत
माना जा रहा है कि यह साझेदारी न केवल भारत की पर्यटन छवि को मजबूत करेगी, बल्कि भारत की ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ ब्रांडिंग को भी नई ऊंचाई देगी। सरकार का कहना है कि नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक प्लेटफॉर्म के साथ आने से भारत को एक व्यापक दर्शक वर्ग मिलेगा, जो भारत को नई नजर से जानने और अनुभव करने के लिए प्रेरित होगा।

फिल्म उद्योग को भी मिलेगा फायदा 
इसके अलावा इस MoU का फायदा फिल्म उद्योग को भी मिलने वाला है। अब फिल्म निर्माता देश के अलग-अलग राज्यों की अनदेखी और अनसुनी लोकेशन्स पर शूटिंग कर सकेंगे। इससे फिल्मों में भारत की असली सुंदरता दिखेगी, साथ ही उन राज्यों की स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शूटिंग से जुड़े रोजगार, स्थानीय कलाकारों के अवसर और पर्यटन से होने वाली आय में भी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed