फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Milind Birthday Special anand milind gives music to 90s films and songs

Milind Birthday: आमिर और गोविंदा की फिल्मों को संगीत देकर हुए मशहूर, भाई के साथ मिलिंद ने किए बड़े काम

Sat, 31 May 2025 08:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 May 2025 08:29 AM IST
सार

Milind Shrivastava Birthday Special: 90 के दशक की फिल्मों और गानों में शानदार म्यूजिक देने वाले मिलिंद श्रीवास्तव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर आइए जानते हैं आनंद-मिलिंद की जोड़ी के बारे में।

विज्ञापन
Milind Birthday Special anand milind gives music to 90s films and songs
आनंद मिलिंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मों और गानों में संगीत का बहुत महत्व है। किसी भी फिल्म में अगर कोई गंभीर या हंसने वाला सीन आता है तो बैकग्राउंड म्यूजिक उस सीन को और अच्छा बनाने में अहम रोल अदा करता है। इसी तरह से गानों के बारे में है। किसी भी गाने को मधुर या सुनने लायक बनाने में संगीत का बड़ा हाथ होता है। बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हुए हैं जो फिल्मों को और गानों को संगीत देते हैं। इन कलाकारों में आनंद-मिलिंद का नाम भी आता है। दोनों ने मिलकर कई फिल्मों को बेहतरीन संगीत दिया है। आनंद श्रीवास्तव और मिलिंद श्रीवास्तव दोनों भाई हैं। आनंद श्रीवास्तव के छोटे भाई मिलिंद श्रीवास्तव का आज 31 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर आइए दोनों भाईयों के काम के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

दोनों भाइयों ने पिता से सीखा संगीत
हिंदी फिल्मों में संगीत देने के लिए शहूर आनंद श्रीवास्तव और मिलिंद श्रीवास्तव के पिता चित्रगुप्त मशहूर संगीतकार थे। आनंद और मिलिंद दोनों भाई शुरूआती दिनों में लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सहायक रहे। इसके अलावा दोनों भाइयों ने अपने पिता के साथ भी कई भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में संगीत दिया। इसके बाद दोनों ने खुद बॉलीवुड का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Milind Birthday Special anand milind gives music to 90s films and songs
कयामत से कयामत तक - फोटो : सोशल मीडिया

पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
आनंद-मिलिंद दोनों भाइयों ने एक साथ म्यूजिक सीखा और एक साथ फिल्मों में काम किया। दोनों ने सबसे पहले फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) में म्यूजिक दिया। फिल्म काफी कामयाब रही। बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म का गाना 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा' बहुत मशहूर हुआ। फिल्म में बेहतरीन म्यूजिक देने के लिए आनंद-मिलिंद को पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।  
यह खबर भी पढ़ें: Anushka Sharma: जब अनुष्का शर्मा ने कहा- 'वह और विराट अच्छे माता-पिता नहीं हैं', खुद बताई वजह

विज्ञापन

90 के दशक के गानों में दिया म्यूजिक
आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों और गानों में म्यूजिक दिया। माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की फिल्म 'अंजाम' (1994) को आनंद-मिलिंद ने म्यूजिक दी। इस फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' बहुत मशहूर हुआ। इसी तरह से गोविंदा की 'छोटे सरकार' (1996) को भी आनंद-मिलिंद ने म्यूजिक दी। फिल्म का गाना 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' बहुत मशहूर हुआ। इसके अलावा 'दिल दीवाना कहता है कि प्यार कर', 'मौसम की तरह तुम भी बदल तो न जाओगे' और 'सरकाइलो खटिया' जैसे गाने काफी मशहूर हुए।

Milind Birthday Special anand milind gives music to 90s films and songs
आनंद मिलिंद - फोटो : सोशल मीडिया

90 के बाद भी शानदार काम
आनंद-मिलिंद ने 90 के दशक की फिल्मों में बेहतरीन संगीत तो दिया ही, दोनों ने साल 2001 में आई फिल्म 'ये तेरा घर ये मेरा घर' में बेहतरीन संगीत दिया। फिल्म में सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी ने बेहतरीन अदाकारी की। इस फिल्म के सभी गानों को आनंद-मिलिंद ने संगीत दिया। फिल्म का गाना 'सरस्वती ये तेरा ये मेरा घर' बहुत मशहूर हुआ।
साल 2002 में आई फिल्म 'जानी दुश्मन' में भी बेहतरीन म्यूजिक दिया। इस फिल्म का गाना 'जिंदगी मैं तुझी पे लुटाउंगा' गाना बहुत मशहूर हुआ।
आनंद-मिलिंद ने आमिर खान, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, सलमान खान, गोविंदा और जूही चावला जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed