{"_id":"6ac1de9411265c786103e478","slug":"mika-singh-on-diljit-dosanjh-singer-says-he-did-not-promote-border-2-post-for-hania-aamir-sardaar-ji-3-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीका: 'बॉर्डर 2' के लिए कोई पोस्ट नहीं... हानिया वाली फिल्म को किया प्रमोट! सिंगर ने दिलजीत दोसांझ से किए सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मीका: 'बॉर्डर 2' के लिए कोई पोस्ट नहीं... हानिया वाली फिल्म को किया प्रमोट! सिंगर ने दिलजीत दोसांझ से किए सवाल
Sun, 04 Oct 2026 10:36 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
Mika Singh On Diljit Dosanjh: सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ से कई सारे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह बॉलीवुड में काम करते हैं, तो उसे प्रमोट क्यों नहीं करते।
विज्ञापन
मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। सिंगर ने कहा कि उन्हें दिलजीत पर गर्व है, लेकिन साथ ही मीका ने उनके बॉलीवुड फिल्मों को प्रमोट करने के तरीके पर सवाल भी उठाए।
मीका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि दिलजीत ने 'बॉर्डर 2' के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं की, जबकि उनके मुताबिक उन्होंने 'सरदार जी 3' को ज्यादा प्रमोट किया, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं।

मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@mikasingh
क्या बोले मीका सिंह?
टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए मीका ने कहा, 'मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा? मुझे तो उन पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर कोई पगड़ी पहनकर सिंगर के तौर पर कामयाब हुआ है, तो वह दिलजीत हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए मीका ने कहा, 'मैं दिलजीत से क्यों जलूंगा? मुझे तो उन पर गर्व है। दलेर पाजी के बाद अगर कोई पगड़ी पहनकर सिंगर के तौर पर कामयाब हुआ है, तो वह दिलजीत हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
मीका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका ने उठाए सवाल
इसके बाद मीका ने 'बॉर्डर 2' को लेकर बात की। सिंगर ने कहा, 'हो सकता है मैं गलत होऊं, लेकिन मुझे लगता है कि जब 'बॉर्डर 2' आई, तो दिलजीत पाजी ने इसका एक परसेंट भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी का एक परसेंट भी शुक्रिया अदा नहीं किया। मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं सुना कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने 'बॉर्डर 2' के बारे में कभी बात नहीं की।'
मीका ने आगे कहा, 'जब फिल्म रिलीज हुई और उसके बाद भी मैंने उन्हें इसके बारे में कोई पोस्ट करते नहीं देखा। 'मैं वापस आऊंगा' भी रिलीज हुई, लेकिन उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में सिर्फ एक पोस्ट किया, जिसमें एक पाकिस्तानी कलाकार था।' बता दें कि यहां मीका सिंह दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर स्टारर फिल्म 'सरदार जी 3' का जिक्र कर रहे हैं।'

दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
बॉलीवुड को क्यों प्रमोट नहीं करते दिलजीत?
मीका ने आगे कहा, 'मुझे यह समझ नहीं आता। जब आप बॉलीवुड में काम करते हो तो बॉलीवुड को प्रमोट क्यों नहीं करते? फिर आप कहते हो कि मुझे बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, लेकिन आप बॉलीवुड में काम भी करते हो। मैं ये बातें उसे भाई की तरह कह रहा हूं। 'बॉर्डर 2' हमारे देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह हिंदुस्तान के बारे में फिल्म है। आप इसके बारे में पोस्ट क्यों नहीं करते? आप उसका इंस्टाग्राम देख सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या वहां 'बॉर्डर 2' को प्रमोट करने वाला एक भी वीडियो है।'
बता दें कि दिलजीत ने 'बॉर्डर 2' का प्रमोशन किया था। दिसंबर 2025 में सिंगर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था और ट्रेलर समेत फिल्म के दूसरे प्रमोशनल कैंपेन में भी नजर आए थे। उन्होंने फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी शेयर किए थे।

सरदार जी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh And IMDb
'सरदार जी 3' को लेकर क्या बोले मीका?
मीका ने इसके बाद दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' का जिक्र किया। इस फिल्म में दिलजीत और नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थीं। मीका ने कहा, 'उन्होंने सिर्फ अपनी उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तानी हीरोइन थी। उस फिल्म में नीरू बाजवा भी हैं, लेकिन नीरू बाजवा का कोई जिक्र नहीं था। मुझे लगता है कि आपको हर चीज को प्रमोट करना चाहिए।'
बता दें कि 2025 में 'सरदार जी 3' को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल उठे थे। इसके बाद फिल्म भारत के थिएटर में रिलीज नहीं हुई और 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज की गई।

- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत के साथ खड़े रहे मीका
दिलजीत के फिल्मों को प्रमोट करने के तरीके पर सवाल उठाने के बावजूद मीका ने कहा कि जब खालिस्तानी समूहों ने दिलजीत की आलोचना की थी, तब वह उनके साथ खड़े थे। सिंगर ने कहा, 'जब खालिस्तानी उसके पीछे पड़े थे, तब भी मैं उसके साथ था। मैंने कहा था कि नहीं, वह हमारा सरदार लड़का है। मुझे नहीं लगता कि खालिस्तानियों को उसे परेशान करना चाहिए। वह हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है और पंजाबी म्यूजिक को अगले स्तर तक ले जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।'
मीका ने कहा, 'शुरुआत में वह मेरे पास आया करते थे और उसने मेरे साथ बटर चिकन भी खाया था। मुझे लगता है कि अब वह शाकाहारी है। यहां तक की कई बार उनकी मैनेजर सोनाली फोन करके कहती थीं कि उन्हें तुरंत रिकॉर्डिंग करनी है। मेरा लोखंडवाला वाला स्टूडियो हमेशा उनके इस्तेमाल के लिए उपलब्ध रहता था।'