फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sigma Tamil Nadu CM Vijay Showed Support For Son Jason Movie In Special Way During Roadshow

सिग्मा: बेटे जेसन की फिल्म रिलीज होते ही सपोर्ट में उतरे सीएम विजय, इस तरह जताया गर्व, वायरल हुआ वीडियो

Sun, 04 Oct 2026 04:12 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

Jason Movie Sigma: जेसन के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म 'सिग्मा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब इसको पिता विजय ने भी खास अंदाज में सपोर्ट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Sigma Tamil Nadu CM Vijay Showed Support For Son Jason Movie In Special Way During Roadshow
जेसन संजय, सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के सीएम विजय के बेटे जेसन ने फिल्म 'सिग्मा' के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद उनके पिता विजय ने खास अंदाज में जेसन का समर्थन किया।
विज्ञापन

Sigma Tamil Nadu CM Vijay Showed Support For Son Jason Movie In Special Way During Roadshow
जेसन संजय की फिल्म सिग्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने किया सिग्मा को सपोर्ट
सोशल मीडिया पर अभिनेता-राजनेता विजय के रोड शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक पार्टी कार्यकर्ता सीएम को उनके बेटे जेसन संजय की तस्वीर वाला फ्रेम देता नजर आ रहा है। विजय ने फ्रेम लिया और उसे दोनों हाथों से पकड़कर ऊपर उठाया और भीड़ को दिखाया।

बता दें कि जब फिल्म रिलीज हुई, तो विजय रोड शो के लिए मधुरंथगम में थे। वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों ने चेन्नई के कमला सिनेमाज में पहुंचकर 'सिग्मा' के फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो देखे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जेसन की मां संगीता और उनकी बहन दिव्या थिएटर में अंदर जाते नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sigma Tamil Nadu CM Vijay Showed Support For Son Jason Movie In Special Way During Roadshow
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
स्क्रीनिंग में भी शामिल नहीं हुए थे विजय
हालांकि, विजय स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो सके थे। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की थी। इसके बाद वह चुनाव प्रचार के लिए मधुरंथगम रवाना हो गए।

जेसन ने कही थी ये बात
जेसन संजय ने यह बताया था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने पिता से किस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है। पर्ल से बात करते हुए में जेसन ने कहा कि विजय ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वह आमतौर पर फिल्म देखने के बाद उसे समझने और सोचने में कुछ समय लेते हैं और फिर अपनी राय बताते हैं।
विज्ञापन

Sigma Tamil Nadu CM Vijay Showed Support For Son Jason Movie In Special Way During Roadshow
सिग्मा फिल्म रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आए ये सितारे
  • 'सिग्मा' में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म में संपत राज, राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबु थासन, योग जपी और महालक्ष्मी सुदर्शन भी नजर आ रहे हैं।
  • फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन ने किया है।
  • फिल्म ने दो दिन में 3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed