फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Michael Douglas awarded with Satyajit Ray Excellence in Film Lifetime Award at IFFI details inside

IFFI 2023: आईआईएफआई में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित हुए माइकल डगलस, पत्नी और बेटे के साथ आए नजर

Mon, 27 Nov 2023 09:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 27 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

समारोह में दो बार के ऑस्कर विजेता अभिनेता को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीनों के महोत्सव में पहुंचने के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Michael Douglas awarded with Satyajit Ray Excellence in Film Lifetime Award at IFFI details inside
पत्नी व बेटे के साथ माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस को गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईआईएफई) के 54वें संस्करण में सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में वे अपनी पत्नी कैथरीन जेटा-जोन्स और बेटे के साथ नजर आए। 

विज्ञापन

Ranveer Singh: 'रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में रणवीर को किया जाएगा सम्मानित, इस दिन शुरू होगा महोत्सव

विज्ञापन

Michael Douglas awarded with Satyajit Ray Excellence in Film Lifetime Award at IFFI details inside
पत्नी व बेटे के साथ माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों मेंं एक साथ दिखी फैमिली

समारोह में दो बार के ऑस्कर विजेता अभिनेता को सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीनों के महोत्सव में पहुंचने के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में तीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है।
Akshara Singh: अक्षरा सिंह ने राजनीति की दुनिया में रखा कदम, 'जन सुराज' अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री

कई पुरस्कार कर चुके हैं अपने नाम

इवेंट के दौरान अमेरिकी अभिनेता भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के तरीके के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने  'आरआरआर' के संगीत की भी सराहना की और इसे शानदार करार दिया। बता दें कि अपने पूरे करियर में डगलस ने दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और एक एमी पुरस्कार जीता है। 
Gippy Grewal: कनाडा स्थित घर पर हमले के बाद गिप्पी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सलमान से मेरी कोई दोस्ती नहीं

विज्ञापन

इन फिल्मों से बनाई खास पहचान

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की थी कि हॉलीवुड के अनुभवी स्टार माइकल डगलस को आईएफएफआई में प्रतिष्ठित सत्यजीत रे एक्सीलेंस इन फिल्म लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। डगलस को उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। 'वॉल स्ट्रीट' (1987), 'बेसिक इंस्टिंक्ट' (1992), 'फॉलिंग डाउन' से वे वैश्विक सिनेमा पर अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Animal: अगर फिल्म तेलुगु में बनाई जाती तो रणबीर की जगह कौन बनता 'एनिमल'? संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed