Animal: अगर फिल्म तेलुगु में बनाई जाती तो रणबीर की जगह कौन बनता 'एनिमल'? संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा
संदीप रेड्डी वांगा ने खुलासा किया है कि अगर फिल्म एनिमल मूल रूप से तेलुगु में बनाई जाती तो वे किस साउथ सुपरस्टार के साथ यह फिल्म बनाते।
विस्तार
संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से एनिमल का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। वहीं इसके अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही एक लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं, जिससे साफ जाहिर है कि फिल्म शुरुआती सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं अब हाल ही में संदीप ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की।
एनिमल की टीम का प्रेस कॉन्फ्रेंस
एनिमल की टीम ने 27 नवंबर को हैदराबाद में फिल्म के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कार्यक्रम में अनिल कपूर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, शिव चानना और अनुभवी तेलुगु निर्माता दिल राजू सहित कलाकार उपस्थित थे। दिल राजू तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में फिल्म प्रस्तुत करेंगे।
महेश बाबू निभाते मुख्य भूमिका
जब संदीप रेड्डी वांगा से यह सवाल पूछा गया कि यदि फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बनाई गई होती तो 'एनिमल' में मुख्य भूमिका कौन निभाता। इस बात का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा कि वे महेश बाबू को चुनते। वहीं इसके अलावा रणबीर कपूर ने भी तेलुगु सीखने की इच्छा जताई।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी के रूप में रश्मिका मंदाना और उनके पिता के रूप में अनिल कपूर भी हैं। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'एनिमल' एक दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में दस्तक देगी।