{"_id":"6ab4e42dd2e193f9fd09a505","slug":"medha-shankr-step-out-rumoured-boyfriend-samay-rainas-car-shocked-to-see-camera-video-viral-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेधा शंकर: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की कार से उतरीं अभिनेत्री, पैप्स को देखकर चौंकी; फिर भागकर अंदर गईं; वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मेधा शंकर: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की कार से उतरीं अभिनेत्री, पैप्स को देखकर चौंकी; फिर भागकर अंदर गईं; वीडियो वायरल
Thu, 24 Sep 2026 02:19 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
Medha Shankr Viral Video: अभिनेत्री मेधा शंकर का नाम कॉमेडियन समय रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
मेधा शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री मेधा शंकर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम कॉमेडियन समय रैना से जोड़ा जा रहा है। अफवाहें थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच मेधा शंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह एक गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही हैं। दावा है कि यह गाड़ी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड समय रैना की है।
विज्ञापन
मेधा शंकर-समय रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेधा शंकर एक कार से उतरती हैं और आगे बढ़ती हैं। इतने में उनकी नजर पैपराजी पर पड़ती है। उन्हें देखकर अभिनेत्री घबरा जाती हैं। इसके बाद वह दौड़ कर एक इमारत के अंदर चली जाती हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने डेनिम जींस और फिटेड टॉप पहना है।

समय रैना और मेधा शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेधा और समय की शादी की अफवाहें
आपको बता दें कि समय रैना और मेधा शंकर की कथित डेटिंग की खबरें काफी वक्त से चल रही हैं। हाल ही में रेडिट पर एक पोस्ट काफी वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि दोनों दिसंबर में शादी करने वाले हैं। इस पोस्ट पर समय रैना ने रिएक्शन दिया था। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में शादी की अफवाहों को खारिज किया था।

Friday OTT: होस्टिंग से चौंकाएंगे सहवाग, इंसाफ के लिए लड़ेंगी अनीत पड्डा, शुक्रवार को ओटीटी पर क्या है खास?
मेधा शंकर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@medhashankr
समय रैना ने क्या प्रतिक्रिया दी?
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में मेधा शंकर को टैग करते हुए लिखा, 'दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है। सॉरी मेधा, हमें इसको पोस्टपोन करना पड़ेगा'। वहीं मेधा शंकर ने शादी की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था।

समय रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
मेधा शंकर और समय रैना का वर्कफ्रंट
- मेधा शंकर ने फिल्म 2021 में 'शादीस्थान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
- आखिरी बार वह साल 2026 में फिल्म 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' में नजर आईं थीं।
- वह जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगी।
- समय रैना इन दिनों शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को होस्ट कर रहे हैं।
View this post on Instagram