फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel Television Series Ironheart Official Trailer Release

Ironheart Trailer: मार्वल की सीरीज ‘आयरनहार्ट’ का ट्रेलर जारी, फीमेल सुपरहीरो करती दिखीं जबरदस्त एक्शन

Wed, 14 May 2025 09:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 14 May 2025 09:36 PM IST
सार

मार्वल की सुपरहीरो वाली हॉलीवुड फिल्में भारतीय दर्शकों को भी पसंद आती हैं। जल्द ही दर्शक मार्वल की एक टेलीविजन सीरीज ‘आयरनहार्ट’ भी देख पाएंगे। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ। जानिए, क्या खास है इस ट्रेलर में।

विज्ञापन
Marvel Television Series Ironheart Official Trailer Release
सीरीज 'आयरनहार्ट' का ट्रेलर जारी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

मार्वल प्रोडक्शन अब तक कई सुपरहीरो वाली फिल्में बना चुका है। इसमें ‘आयनमैन’ जैसी चर्चित फिल्म भी शामिल है। जल्द ही मार्वल एक टेलीविजन सीरीज ‘आयरनहार्ट’ लेकर आ रहा है। इस सीरीज में सुपरहीरो का किरदार एक लड़की निभा रही है। इस किरदार को एक्ट्रेस डोमिनिक थॉर्न निभा रही हैं। 

विज्ञापन


ट्रेलर में आयरनमैन स्टाइल का एक्शन दिखा
सीरीज ‘आयरनहार्ट’ के ट्रेलर में डोमिनिक थॉर्न का किरदार एक आयरन मैन स्टाइल का कवच तैयार करती है। ट्रेलर की शुरुआत एक इंटरव्यू से होती है, जिसमें डोमिनिक के किरदार को एक खतरनाक टास्क में अपनी जान को बचाना होता है, जिसमें वह सफल होती है। इसके बाद ट्रेलर में दिखाया जाता है कि वह एक आयरन मैन स्टाइल का कवच अपने लिए बनाती है और कुछ बुरे लोगों से लड़ने की कोशिश करती है। ट्रेलर के आखिर में डोमिनिक थॉर्न को आयरनमैन वाला सूट पहने दिखाया जाता और एक जबरदस्त एक्शन सीन भी सामने आता है। इस सीरीज में विलेन का रोल एंथनी रामोस ने निभाया है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: मंच पर भावुक हुए रॉबर्ट डी नीरो, टैरेंटिनो ने किया माइक ड्रॉप, 78वें कान समारोह के यादगार पल 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घंटों में ट्रेलर को मिले इतने व्यूज 
सीरीज ‘आयरनहार्ट’ के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस ट्रेलर को कुछ ही घंटों में लगभग 9 लाख व्यूज मिले हैं। 80 हजार के आसपास लाइक्स मिले हैं। 8 हजार के आसपास कमेंट्स भी यूजर्स ने किए हैं। दर्शक इस सीरीज की तुलना ‘आयरनमैन’ फिल्म से कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद है कि यह सीरीज भी फिल्म की तरह शानदार होगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Mission Impossible: आ रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्मों की बाप, टॉम क्रूज की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काटा बवाल

इस दिन होगा सीरीज का प्रीमियर 
सीरीज ‘आयरनहार्ट’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रायन कूग्लेर हैं। इस टेलीविजन सीरीज के तीन एपिसोड रिलीज होंगे, जिनका प्रीमियर 24 जून 2025 को होगा। इस सीरीज को डिज्नीप्लस पर दर्शक देख पाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed