फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Marvel Studios big announcement for Indian audience advance booking of Deadpool & Wolverine are open now

Deadpool & Wolverine: मार्वल का भारतीय दर्शकों के लिए बड़ा एलान, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की एडवांस बुकिंग शुरू

Fri, 12 Jul 2024 08:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

मार्वल स्टूडियो ने भारतीय दर्शकों के लिए 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की एडवांस बुकिंग की घोषणा कर दी है। दर्शक आज से अपनी टिकट बुक करा सकेंगे। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Marvel Studios big announcement for Indian audience advance booking of Deadpool & Wolverine are open now
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : इंस्टाग्राम @marvel_india

विस्तार

रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसी बीच भारतीय दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ा एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मार्वल स्टूडियो द्वारा भारतीय दर्शकों के लिए 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की एडवांस बुकिंग का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन


Anant-Radhika Wedding: बेटे की शादी में ढोल पर थिरकीं नीता अंबानी, ' दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' पर किया डांस
विज्ञापन


26 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
मार्वल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर के साथ एंडवास बुकिंग की जानकारी को साझा किया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि अपने चिमिचंगास को संभाल कर रखें! टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 26 जुलाई को 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का सिनेमाघरों में आनंद लें। बता दें कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। इसका निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)



Mirzapur 3: प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना 'मिर्जापुर 3', सीजन 4 पर लगी पक्की मुहर

भारत में भारी संख्या में मौजूद है मार्वल के फैंस
भारत में मार्वल की फिल्मों के प्रशंसक भारी तादाद में मौजूद है, जिन्हें हर एक नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है और इस बार तो बात 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की है तो ऐसे में स्वाभाविक है कि मार्वल के भारतीय फैंस इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रखे हैं और  टिकट की एडवांस बुकिंग की घोषणा ने तो उनके उत्साह को चरम पर ही पहुंचा दिया है। फिल्म को लेकर चर्चा है कि यह रिलीज के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है।

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू, अनन्या-शनाया लगीं हॉट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed