फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee on the difference between Delhi and Mumbai said people boast about expensive cars in delhi

Manoj Bajpayee: मनोज ने बताया दिल्ली-मुंबई का फर्क, एक शहर में होता है कार का दिखावा, दूसरे के लोग हैं अच्छे

Wed, 22 May 2024 09:52 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 09:52 AM IST
सार

मनोज बाजपेयी ने कहा कि मुंबई में मर्सिडीज और मासेराती चलाने वाले लोग भी ऑटो से यात्रा करने में शर्माते नहीं हैं। जबकि, दिल्ली के लोग अपनी महंगी कारों को लेकर डींगें मारते हैं। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee on the difference between Delhi and Mumbai said people boast about expensive cars in delhi
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

विस्तार

मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 24 मई, 2024 को रिलीज होगी। खास बात है कि यह मनोज की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म को 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की टीम ने ही बनाया है। 'भैया जी' फिल्म में मनोज ने ऐसे शख्य का किरदार निभाया है, जो अपने दुश्मनों से बदला लेता है। सभी जानते हैं कि मनोज बाजपेयी अक्सर अपनी जिंदगी के अनुभवों को लेकर भी खूब बात करते हैं। हाल ही में, उन्होंने दिल्ली और मुंबई शहर को लेकर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन


Alia Bhatt: अपनी नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट, बोलीं- कोई भी तर्क...
विज्ञापन


दिल्ली के लोग अपनी कार का दिखावा करते हैं
मनोज बाजपेयी दिल्ली और मुंबई दोनों ही शहर में रह चुके हैं। रियलहिट यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में बात करते हुए मनोज ने कहा कि दिल्ली में लोग 'कार' शब्द का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वहां के लोग अक्सर यही कहते हैं कि मैं अपनी मर्सिडीज में आ रहा हूं या फिर मेरी ऑडी की मरम्मत होनी है। मुंबई के लोगों के बारे में बात करते हुए मनोज ने बताया कि वहां कि स्थिति एकदम उलट है। मुंबई के लोग हर तरह की कार देख चुके हैं। अगर एक आदमी कहेगा कि उसके पास मर्सिडीज है, तो दूसरा कह पड़ेगा कि उसके पास मासेराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुंबई के लोग ऑटो से यात्रा करने में शर्माते नहीं 
मनोज ने दोनों शहर के लोगों के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि मुंबई में मर्सिडीज और मासेराती चलाने वाले लोग भी ऑटो से यात्रा करने में शर्माते नहीं हैं। उन्हें पता है कि ऑटो से किसी भी जगह पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। वहीं, दिल्ली के लोग अपनी महंगी कारों को लेकर डींगें मारते हैं। मनोज ने अपने विचार रखते हुए आगे कहा कि मुंबई के लोग अच्छे हैं और दिल्ली सुंदर है।

Ishq Vishk Rebound: 'इश्क विश्क' का सीक्वल और रीमेक नहीं है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’, रोहित सराफ ने किया खुलासा

मुंबई में लोगों से मिलना मुश्किल काम है
मनोज का कहना है कि दिल्ली के बजाय मुंबई में लोगों से मिलना एक मुश्किल काम है। वहां किसी जगह पर जाने में काफी समय लगता है। वहीं, दिल्ली में आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर जाया जा सकता है। मालूम हो कि फिल्म 'भैया जी' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इसके निर्माता विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी, समीक्षा ओसवाल और विक्रम खाखर है। 

Akshay-Chunky: चंकी ने दी थी ट्रेनिंग, लेकिन अक्षय कुमार ने कहा था- उन्होंने इतना गलत सिखाया, फिल्में पिट गईं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed