{"_id":"664d5ba3c7bddcce4d0e7de0","slug":"actor-rohit-saraf-revealed-that-ishq-vishk-rebound-is-not-a-sequel-or-remake-of-shahid-kapoor-film-ishq-vishk-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ishq Vishk Rebound: 'इश्क विश्क' का सीक्वल और रीमेक नहीं है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’, रोहित सराफ ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ishq Vishk Rebound: 'इश्क विश्क' का सीक्वल और रीमेक नहीं है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’, रोहित सराफ ने किया खुलासा
Wed, 22 May 2024 08:13 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 08:13 AM IST
सार
रोहित सराफ ने कहा कि उनकी फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ न तो 'इश्क विश्क' का सीक्वल है और न ही रीमेक। आपको बता दें कि 'इश्क विश्क' साल 2003 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’
- फोटो : इंस्टाग्राम @rohitsaraf
विस्तार
फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। दर्शक गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में लोगों के मन में कई सवाल है। कुछ लोग इसे 'इश्क विश्क' का सीक्वल बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह फिल्म 'इश्क विश्क' का रीमेक है। इसी बीच फिल्म के अभिनेता रोहित सराफ ने इन सवालों का जवाब देते हुए सीक्वल और रीमेक से जुड़ी तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
Pixar Lay off: पिक्सर एनिमेशन स्टूडियो ने शुरू की छटनी, इतने प्रतिशत कमर्चारियों को जाएगी नौकरी
विज्ञापन
न सीक्वल है और न ही रीमेक
रोहित सराफ ने कहा कि उनकी फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ न तो 'इश्क विश्क' का सीक्वल है और न ही रीमेक। आपको बता दें कि 'इश्क विश्क' साल 2003 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव ने अभिनय किया था। दर्शकों ने फिल्म को काफी सराहा था।
विज्ञापन
Shefali Shah: फिल्मों से लेकर ओटीटी की क्वीन हैं शेफाली, 'डार्लिंग्स' और 'दिल्ली क्राइम' ने दिलाई अलग पहचान
ऐसी फिल्म में काम करना दुर्लभ मौका है: रोहित
मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए रोहित सराफ ने कहा कि दोनों एक ही फ्रेंचाइजी की फिल्में हैं, लेकिन इसके बावजूद ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की कहानी पूरी तरह से नई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके जैसे नए अभिनेता के लिए ऐसी फिल्म में काम करना एक दुर्लभ मौका है।
Bollywood Stars: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने छोड़ा चीनी का सेवन
21 जून को होगी रिलीज
‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में रोहित सराफ, पश्मीना रोशन, नैला ग्रेवाल और जिब्रान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री पश्मिना, ऋतिक रोशन की कजिन है और इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन का निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Bollywood Stars: रातों-रात सोशल मीडिया पर चमके ये सितारे, तृप्ति डिमरी से लेकर ताहा शाह की बदली किस्मत