Manjummel Boys: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ‘मंजुम्मल बॉयज’
मलयालम सिनेमा की इस साल सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘मंजुम्मल बॉयज’ के ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख सामने आई है। फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 200 करोड़ रुपये का वैश्विक कलेक्शन किया है।
विस्तार
मलयालम सिनेमा की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इस साल 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म ने दर्शकों और फिल्म आलोचकों दोनों की सराहना बटोरीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर 3 मई को प्रसारित होगी। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म दोस्तों के एक समूह की कहानी है, जो छुट्टियों के दौरान गुना की गुफा में फंस जाते हैं। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई मलयालम सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
चार भाषाओं में होगी प्रसारित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने इसके प्रसारण के अधिकार खरीद लिए हैं। 3 मई से ‘मंजुम्मल बॉयज’ चार भाषाओं में प्रसारित होगी, जिसमें मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी शामिल है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया LOC
200 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन
‘मंजुम्मल बॉयज’ मलयालम की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। वहीं, फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
दोस्तों के संघर्ष की कहानी है ‘मंजुम्मल बॉयज’
‘मंजुम्मल बॉयज’ दोस्तों के एक समूह की कहानी हैं, जो छुट्टियां मनाने के लिए निकलते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उनका एक साथी गुफा में फंस जाता है। इस गुफा में अपने जिंदा रहने के लिए संघर्ष करता है। अपने दोस्त को बचाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की मार्मिक कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है।
Preity Zinta: रोहित को टीम में शामिल करने की झूठी खबरों पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा, पोस्ट साझा कर दी सफाई