फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manisha Koirala can be seen in the role of ishwarya in Kamal Haasan film Indian 2 know its release date

Indian 2: कमल हासन की 'इंडियन 2' में नजर आ सकती हैं मनीषा कोइराला! पहले भाग में भी किया था काम

Thu, 11 Apr 2024 01:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री मनीषा कोइराला फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पहले भाग में भी उन्होंने काम किया था। 

विज्ञापन
Manisha Koirala can be seen in the role of ishwarya in Kamal Haasan film Indian 2 know its release date
मनीषा कोइराला और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके प्रशंसक लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


फिर कमल हासन के साथ दिखेंगी मनीषा कोइराला!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री मनीषा कोइराला फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पहले भाग में भी उन्होंने काम किया था। मनीषा ने ईश्वर्या का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म के दूसरे भाग में भी वे अदाकारी करते हुए दिख सकती हैं।
विज्ञापन


छोटी भूमिका में नजर आ सकती हैं मनीषा
कहा जा रहा है कि मनीषा कोइराला 'इंडियन 2' में एक छोटी सी भूमिका ही निभाएंगी। इस खबर के बाद से उनके किरदार को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता का माहौल है। प्रशंसक उन्हें एक बार फिर से कमल हासन के साथ देखने के लिए बेताब हो उठे हैं। आपको बता दें कि 'इंडियन 2' के निर्माताओं की ओर से मनीषा के किरदार को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक एलान के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Zareen Khan Special Eid: ईद पर जरीन खान को मिली सबसे खास ईदी, खुशी में झूम रही हैं अभिनेत्री


13 जून को हो सकती है रिलीज
इस बहुप्रतिक्षित फिल्म में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, गुलशन ग्रोवर, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और नेदुमुदी वेणु भी नजर आएंगे। कई फिल्मों में हिट संगीत दे चुके अनिरुद्ध भी इस फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर भी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कहा जा रहा है कि इसे 13 जून, 2024 को रिलीज किया जा सकता हैं।

कई सालों से चल रहा है फिल्म पर काम 
'इंडियन 2' पर  कई सालों से काम चल रहा है। एक बार फिल्म के सेट पर दुर्घटना हो गई थी। इसके चलते शूटिंग का काम ठप्प हो गया था। फिल्म के निर्देशक शंकर 'गेम चेंजर' के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में राम चरण अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'इंडियन 2' और 'गेम चेंजर' उनकी महत्वपूर्ण फिल्म हैं।

Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद खान को इस भेष में देखकर लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed