भारतीय सेना को समर्पित अहमदाबाद मैराथन में पहुंचे सितारे, अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने दिखाई हरी झंडी
Ahmedabad Marathon: आज रविवार को अहमदाबाद में अडानी मैराथन का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेना को समर्पित था। इसमें अभिनेत्री मंदिरा बेदी और प्रीति झंगियानी शामिल हुईं।
विस्तार
अहमदाबाद शहर में आज 30 नवंबर को मैराथन के नौंवे संस्करण का आयोजिन किया गया। इसे अडानी समूह द्वारा आयोजित किया गया, जो भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित था। इसका नाम 'रन 4 आवर सोल्जर्स' रखा गया। इस कार्यक्रम में मंदिरा बेदी और प्रीति झंगियानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंदिरा बेदी ने दिखाई हरी झंडी
अडानी एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी, अभिनेत्री मंदिरा बेदी और प्रीति झंगियानी सहित अन्य अतिथियों ने रविवार को अहमदाबाद में मैराथन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान एएनआई से बात करते हुए प्रणव अडानी ने बताया कि मैराथन में कुल 24,000 लोगों ने भाग लिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा थी।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Pranav Adani, Managing Director of Adani Enterprises, actors Mandira Bedi and Preeti Jhangiani and other dignitaries flagged off the #Run4OurSoldiers half-marathon organised by Adani Group. pic.twitter.com/y9BqKtYtsN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 30, 2025
मंदिरा बेदी ने कहा- मैराथन का विषय बहुत अच्छा है
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'अहमदाबाद मैराथन का विषय बहुत अच्छा है। यह हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक श्रद्धांजलि है। लोग एक ऐसे उद्देश्य के लिए दौड़ रहे हैं जो उनसे भी बड़ा है। वे सशस्त्र बलों की भावना, बलिदान और शक्ति के लिए दौड़ रहे हैं।'
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Actor Mandira Bedi says, "Adani Ahmedabad Marathon has such a good subject. It is a tribute to our armed forces. People are running for a cause which is bigger than themselves. They are running for the spirit, sacrifice, and strength of the armed… https://t.co/MTKJ4sJCse pic.twitter.com/NWpGeLQF7d
— ANI (@ANI) November 30, 2025
प्रीति झंगियानी ने भी दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने बोला- 'मैराथन के 9वें संस्करण के लिए अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने की उम्मीद नहीं थी। ऊर्जा और माहौल अद्भुत है। 'रन फॉर सोल्जर्स' थीम मेरे दिल के बहुत करीब है..."
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Actor Preeti Jhangiani says, "It feels very good to be in Ahmedabad for the 9th edition of the Adani Marathon. I did not expect such a large number of participants... The energy and atmosphere are amazing... The theme, run for soldiers, is very close… https://t.co/MTKJ4sJCse pic.twitter.com/jI4P1oK9kC
— ANI (@ANI) November 30, 2025
यह खबर भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस-बेटी और परिवार संग मनाया थैंक्सगिविंग डे, कैलिफोर्निया से साझा की तस्वीरें
कोलकाता मैराथन को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी
अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने समाज में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रविवार को कोलकाता में मैराथन को हरी झंडी दिखाई। आपको बताते चलें कि इस मैराथन को जेबीजी की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया था 21, 10 और 5 किलोमीटर में।
#WATCH | West Bengal | Actor-model Milind Soman flagged off the Kolkata Marathon. pic.twitter.com/ZLvSchFFsM
— ANI (@ANI) November 30, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.