फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manasi Ghosh Bollywood debut before winning Indian Idol 15 sing song with Shaan

Manasi Ghosh: 'इंडियन आइडल 15' जीतने से पहले ही मानसी घोष ने किया बॉलीवुड में डेब्यू, इस गायक के साथ गाया गाना

Mon, 07 Apr 2025 12:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 07 Apr 2025 12:21 PM IST
सार

Manasi Ghosh Bollywood Debut: मानसी घोष ने 'इंडियन आइडल 15' का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने ये खिताब जीतने से पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। आइए जानते हैं उन्होंने किसके साथ गाना गाया है।
 

विज्ञापन
Manasi Ghosh Bollywood debut before winning Indian Idol 15 sing song with Shaan
मानसी घोष - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

कई महीनों तक कड़ी प्रतिस्पर्धा और अच्छा परफॉर्मेंस देने के बाद आखिरकार इंडियन आइडल 15 को रविवार को अपना विजेता मिल गया है। कोलकाता की 24 साल की मानसी घोष ने रविवार को इंडियन आइडल 15 का खिताब अपने नाम किया। उन्हें इनाम में एक ट्रॉफी, एक कार और 25 लाख रुपये मिले। इसके साथ उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल भी जीता।
विज्ञापन

Indian Idol 15 Winner: जीती हुई राशि का क्या करेंगी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष, किसे मानती हैं आर्दश
विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं मानसी घोष?
मानसी का ताल्लुक पश्चिम बंगाल के कोलकाता से है। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक है। वह जब आठवीं में थीं तो उन्होंने गायिका बनने का सपना देखा था। तभी से वह इस पर मेहनत कर रही हैं। जब वह गायिकी के लिए मेहनत कर रही थीं उस दौरान उनके रास्ते में कई दिक्कतें भी आईं। स्पेशल एपिसोड में उनके मां-बाप भी स्टेज पर नजर आए और उनके बचपन के कड़े संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि छोटी उम्र में ही मानसी ने वित्तीय जिम्मेदारियां उठा ली थीं। मानसी ने उनसे कहा था "मैं तुम्हारे लिए कई घर खरीदूंगी।"
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए पहले गाना गा चुकीं मानसी
आपको बता दें कि मानसी सिर्फ इंडियन आइडल में जीत की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि वह बॉलीवुड में डेब्यू की वजह से भी चर्चा में हैं। इंडियन आइडल में जीत दर्ज करने से पहले मानसी ने बॉलीवुड के लिए गाना गाया है। मानसी ने इस बारे में बात करते हुए स्क्रीन से बताया "बॉलीवुड में मेरा डेब्यू ललित पंडित और शान सर के साथ हुआ है।" यह गाना पहले ही रिकॉर्ड हो चुका है। "यह गाना आने वाली फिल्म के लिए है। अब मैं बादशाह सर के साथ गाउंगी।"
Indian Idol 15: ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष के नाम, जीतने पर मिली चमचमाती कार
विज्ञापन

मानसी ने सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराया
मानसी ने अपनी दमदार गायकी के दम पर साथी फाइनलिस्ट सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराया। उनके लगातार प्रदर्शन और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की। 'इंडियन आइडल सीजन 15' अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ और पांच महीने तक चला। इस दौरान शो में कई प्रतियोगियों ने अपने सुरों के जादू बिखेरे। अंत में तीन प्रतियोगी फाइनल तक पहुंचे। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मानसी घोष ने शो अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed